Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

उदित नारायण और दीपा नारायण ने विनोद यादव की भोजपुरी फिल्म में गाया गाना

उदित नारायण और दीपा नारायण ने विनोद यादव की भोजपुरी फिल्म में गाया गाना
, रविवार, 14 नवंबर 2021 (17:33 IST)
अन्नी फिल्म्स प्रोडक्शन्स के बैनर तले बन रही विनोद यादव की नई फिल्म का पहला गीत मुंबई में रिकॉर्ड किया गया। इस गाने को पद्मश्री पुरस्कार विजेता गायक उदित नारायण और उनकी पत्नी दीपा नारायण की मधुर आवाज़ में संगीतकार एस कुमार की मौजूदगी में रिकॉर्ड किया गया है।

 
विनोद यादव की अनटाइटल्ड फ़िल्म की शूटिंग 19 नवंबर को लखनऊ और सीतापुर की खूबसूरत लोकेशन्स पर शुरू की जाएगी। फिल्म के निर्देशन की ज़िम्मेदारी आनंद घटराज को सौंपी गई है। आनंद घटराज ने कहा कि ब्रेक के बाद वो एक बार फिर शूट पर लौट रहे हैं, जिसे लेकर वो काफी उत्साहित हैं। 
 
उन्होंने कहा, मैं इस फिल्म अपने एक अलग विजन के साथ शूट करने वाला हूं। जिससे जब ये फिल्म पर्दे पर आए तो दर्शक इसलिए सीटियां और तालियां बजाने से परहेज न करे। विनोद यादव ने बताया कि उनकी पिछली फिल्मों की तरह ही उनकी नई फ़िल्म भी साफ सुथरी होगी जिसे पूरा परिवार के साथ बैठकर देख जा सकेगा। 
 
उन्होंने कहा कि इस फिल्म की कहानी आम भोजपुरिया फिल्मों की कहानी से हटकर होने वाली है। फिल्म में आपको बहुत ही कर्णप्रिय गाने सुनने को मिलेंगे, जिसमें से एक गाने की रिकॉर्डिंग उदित नारायण और दीपा नारायण ने साथ मिलकर की है। मैं उदित नारायण और दीपा नारायण का तहेदिल से धन्यवाद करना चाहूंगा कि उन्होंने हमारी फिल्म के लिए अपनी मधुर आवाज में सॉन्ग रिकॉर्ड किया है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

'मनी हाइस्ट' के बॉलीवुड वर्जन 'थ्री मंकी' में यह किरदार निभाएंगे अर्जुन रामपाल