Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

लॉकडाउन में बेरोजगारी से परेशान हुआ टीवी एक्टर, फांसी लगाकर की आत्महत्या

Webdunia
रविवार, 17 मई 2020 (11:08 IST)
लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड और फिल्म इंडस्ट्री में मौत का सिलसिला थम ही नहीं रहा है। बीते दिन ही टीवी एक्टर सचिन कुमार का कार्डियक अरेस्ट से निधन हुआ था। अब टीवी एक्टर मनमीन ग्रेवाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

 
कई सीरियल्स में सिख किरदार निभाने वाले मनमीत ने अपने नवी मुंबई स्थित घर में खुद को फांसी लगा ली। 32 वर्षीय मनमीत ग्रेवाल ने लॉकडाउन के कारण पूरी तरह से आय बंद हो जाने और कर्ज में डूब जाने के बाद यह कदम उठाया। वे डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। 

ALSO READ: टिक टॉक पर शिल्पा शेट्टी के हुए 1.73 करोड़ फॉलोवर्स, टॉप 50 में हुईं शामिल
 
खबरों के अनुसार एक्टर ने 'आदत से मजबूर' और 'कुलदीपक' जैसे कई सीरियल और विज्ञापनों में काम किया था। मनमीत ने अपने दोस्त से पर्सनल और प्रोफेशनल काम के लिए पैसे भी उधार ले रखे थे। लॉकडाउन के बाद से काम पूरी तरह बंद था और वो अपनी जिंदगी को लेकर काफी परेशान थे।
 
मनमीत के दोस्तों के अनुसार, वो इस बात को लेकर भी परेशान थे, आखिर वो अगले महीने का किराया कैसे देंगे। फिर शुक्रवार रात को, एक्टर ने ओढ़नी की मदद से पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। मनमीत की पत्नी ने उनके पांव पकड़कर उन्हें बचाने की कोशिश भी की और मदद के लिए चिल्लाई। लेकिन कोई भी उनकी मदद के लिए सामने नहीं आया।
 
बाद में पड़ोसी की ओर से जानकारी देने के बाद पुलिस आई और सिक्योरिटी गार्ड ने ओढ़नी को काटकर मनमीत को नीचे उतारा। इसके बाद एक्टर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
 
बताया जा रहा है कि मनमीत ग्रेवाल आठ एपिसोड वाले एक वेब सीरीज में भी काम कर रहे थे जिसमे वो तीन एपिसोड में भी नजर आनेवाले थे। इसके अलावा कई एक्टिंग स्कूल्स में फैकल्टी के तौर पर भी पढ़ाते थे। लेकिन लॉकडाउन के चलते सब कुछ बंद था और उनका डिप्रेशन लगातार बढ़ रहा था।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments