Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

तुषार कपूर ने बताया अपनी शादी का प्लान, बोले- मैं खुद को किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहता...

Webdunia
बुधवार, 2 जून 2021 (14:55 IST)
तुषार कपूर उन एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने अब तक शादी नहीं की है। हालांकि तुषार कपूर एक बेटे लक्ष्य के पिता हैं। वे सेरोगेसी के जरिए एक बच्चे के पिता बने थे। एक्टर अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त अपने बेटे के साथ गुजारना पसंद करते हैं। 

 
हाल ही में जब तुषार से शादी करने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया। तुषार का कहना है फ्यूचर में शादी करने की कोई प्लानिंग नहीं है और मैं खुद को किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहता हूं।
 
तुषार कपूर ने अपने शादी के प्लान को लेकर कहा, नहीं क्योंकि अगर मेरा ऐसा कोई प्लान होता तो मैं सिंगल पैरेंट नहीं बनता। मैं हर दिन अपने बेटे के साथ कुछ न कुछ करता रहता हूं। इसके अलावा कोई और ऑप्शन मैं चुन ही नहीं सकता। मैं खुद को किसी और के साथ नहीं बांट सकता और न ही आगे कभी ऐसा करूंगा। तो बस अगर एंड सही है तो सब सही है।
 
बता दें कि तुषार कपूर साल 2016 में सरोगेसी के जरिए पिता बने थे। तुषार की बहन एकता कपूर भी सिंगल मदर हैं। दोनों भाई-बहन की शादी नहीं हुई है लेकिन दोनों पैरेंटिंग की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments