Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

तुनिशा शर्मा सुसाइड केस : बॉयफ्रेंड शीजान खान की कोर्ट में हुई पेशी, 4 दिन तक पुलिस हिरासत में भेजा

WD Entertainment Desk
रविवार, 25 दिसंबर 2022 (15:34 IST)
टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने बीते दिन अपने शो के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक्ट्रेस की मां ने शीजान मोहम्मद खान पर अपनी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया। 

 
शीजान खान के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद शीजान को मुंबई की  की वसई अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। 28 दिसंबर तक शीजान खान से पुलिस कस्टडी में पूछताछ की जाएगी। 
 
बता दें कि तुनिशा शर्मा ने 'अलीबाबा' के सेट पर शीजान खान के मेकअप रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद तुनिशा की मां ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि शीजान मोहम्मद खान से ब्रेकअप के बाद उनकी बेटी परेशान रहने लगीं थीं और शनिवार को तंग आकर आखिरकार उसने आत्महत्या कर ली। 
 
तुनिशा शर्मा और शीजान खान रिलेशनशिप में थे। करीब 15 दिन पहले दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया था। इस ब्रेकअप की वजह से एक्ट्रेस परेशान थीं। पुलिस के मुताबिक इसी के चलते उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments