Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Tripti Dimri ने हासिल की एक और उपलब्धि, IMDb की भारतीय सितारों की लिस्ट में हुईं शामिल

WD Entertainment Desk
शनिवार, 1 जून 2024 (15:34 IST)
Tripti Dimri: फिल्म एनिमल की सक्सेस के बाद एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की किस्मत रातों रात चमक चुकी है। एक्ट्रेस के बाद इन दिनों कई प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई है। इतना ही नहीं उन्हें नई नेशनल क्रश का टैग भी मिल चुका है। वहीं अब तृप्ति डिमरी ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। 
 
तृप्ति डिमरी आईएमडीबी की पिछले दशक की सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली भारतीय सितारों की लिस्ट में टॉप 20 में शामिल हो गई हैं। एक्ट्रेस ने पिछले दशक की सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली टॉप 100 भारतीय सितारों की लिस्ट में 15वें स्थान हासिल किया है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Triptii Dimri (@tripti_dimri)

तृप्ति डिमरी इस प्रतिष्ठित सूची में जगह बनाने वाली सबसे नई अदाकारा बन गई हैं। उन्होंने श्रेयस तलपड़े के निर्देशन में बनी पोस्टर बॉयज़ (2017) से अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद, उन्होंने इम्तियाज़ अली की लैला मजनू (2018) में अपनी भूमिका के लिए ध्यान आकर्षित किया। 
 
बाद में तृप्ति बुलबुल (2020), और क़ला (2022) जैसी कई समीक्षकों द्वारा प्रशंसित ओटीटी फ़िल्मों में भी अभिनय किया। वह हाल ही में रणबीर कपूर, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ ब्लॉकबस्टर एनिमल (2023) में भी नज़र आईं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Triptii Dimri (@tripti_dimri)

तृप्ति डिमरी ने कहा, मैंने 2017 में 'पोस्टर बॉयज़' से अपनी शुरुआत की, और हालांकि मेरे करियर को शुरू हुए एक दशक भी नहीं हुआ है, लेकिन मैं इस सूची में सबसे नया नाम बनकर खुश हूं। एनिमल, कला और बुलबुल सहित मेरी फिल्मों के लिए मुझे अपने प्रशंसकों से जो प्यार और समर्थन मिला है, वह बेहद संतुष्टिदायक है। यह पहचान मेरे लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह मेरे प्रशंसक ही हैं जिन्होंने अपनी अपार प्रशंसा के साथ इसे संभव बनाया है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Triptii Dimri (@tripti_dimri)

तृप्ति डिमरी की आगामी प्रोजेक्ट में राजकुमार राव के साथ 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो', विक्की कौशल और एमी विर्क के साथ बैड न्यूज़, कार्तिक आर्यन के साथ भूल भुलैया 3 और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ धड़क 2 शामिल हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में धमाका करने जा रही भूल भुलैया 3, जानिए क्यों है मस्ट वॉच मूवी!

विनीत कुमार सिंह की पॉलिटिकल थ्रिलर मैच फिक्सिंग का ट्रेलर हुआ रिलीज

रॉकस्टार डीएसपी द्वारा कंपोज कंगुवा का दूसरा गाना योलो हुआ रिलीज

Bigg Boss 18 : नंबर 1 रैंकिंग पाने के लिए भिड़ेंगे घरवाले, शहजादा धामी और रजत दलाल की हुई बहस

जिमी शेरगिल और अविनाश तिवारी के साथ सिकंदर का मुकद्दर में नजर आएंगी तमन्ना भाटिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments