Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सप्ताह के टॉप 10 हिन्दी गाने

(20 से 26 नवंबर 2017)

सप्ताह के टॉप 10 हिन्दी गाने
1. स्वैग से स्वागत (टाइगर जिंदा है) (विशाल ददलानी, नेहा भसीन)
टाइगर और जोया के गाने का लोगों ने नं. 1 पर स्वागत किया है। 
 
2. इश्क दे फन्नीयर (फुकरे रिटर्न्स) (ज्योतिका तंगरी)
फुकरे की लव स्टोरी का यह नया रोमांटिक गाना आते ही नं. 2 पर बन गया है। 
 
3. मैकेनिकल सुंदरिये (2.0) (अरमान मलिक, शाशा तिरुपति)
2.0 फिल्म के शानदार म्यूजिक पर अरमान और शाशा की मैकेनिक आवाज। 
 
4. मेहबूबा (फुकरे रिटर्न्स) (नेहा कक्कड़, यस्सर देसाई, रफ्तार)
मोहम्मद रफी के फेमस गाने 'मेहबूबा' का शानदार वर्जन और नए लिरिक्स के साथ धमाकेदार म्यूजिक 3 पायदान नीचे आ गया है। 
 
5. पल (मॉनसून शूटआउट) (अरिजीत सिंह)
रोमांटिक गाना और अरिजीत की आवाज, नवाज की फिल्म का यह गाना नं. 5 पर आ गया है। 
 
6. एक दिल एक जान (पद्मावती) (शिवम् पाठक)
दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर की शानदार कैमेस्ट्री को इस प्यारे रोमांटिक गाने ने बेहतरीन बना दिया है। 
 
7. बन जा रानी (तुम्हारी सुलु) (गुरु रंधावा)
फिल्म का यह गाना अब तक टॉप 10 में बरकरार है। 
 
8. पल्लो लटके (शादी में जरूर आना) (ज्योतिका तंगरी, यस्सर देसाई)
पल्लो लटके का रीप्राइज वर्जन अब 8वीं पायदान पर है। 
 
9. तेरा जिक्र (दर्शन रावल)
दर्शन रावल की आवाज काफी वक्त बाद युवाओं को लुभा रही है। सोनी म्यूजिक ने इस गाने को रिलीज किया है। 
 
10. इंतजार टाइटल (तेरा इंतजार) (श्रेया घोषाल)
हाल ही में रिलीज हुआ टाइटल श्रेया की आवाज में शानदार लग रहा है। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

हैदराबाद में होगा तीसरा इं‍डिवुड फिल्म कॉर्निवल