Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

टाइगर सीरिज के लोकप्रिय कैरेक्टर ज़ोया पर बनेंगी फिल्म

Webdunia
हॉलीवुड में ये चलन है कि लोकप्रिय फ्रैंचाइज़ के किसी पॉपुलर कैरेक्टर को लेकर फिल्म बनाई जाती है। इसे स्पिन ऑफ कहा जाता है। बेबी की स्पिन ऑफ 'नाम शबाना' के रूप में देखने को मिला। बेबी के मुख्य किरदार इस फिल्म में छोटी-सी भूमिकाओं में नजर आए थे और इसे बेबी का प्रीक्वल कहा गया था। 
 
टाइगर सीरिज की दो फिल्में 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' रिलीज होकर ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी हैं। सलमान खान और कैटरीना कैफ इस फिल्म में लीड रोल निभाते हैं। 
 
ज़ोया, कैटरीना के कैरेक्टर का नाम है जो कि पाकिस्तानी है। कहा जा रहा है कि अब इस सीरिज का स्पिन ऑफ देखने को मिलेगा। ज़ोया को लीड रोल में लेकर एक फिल्म की प्लानिंग की जा रही है। 
 
इस फिल्म में ज़ोया से जुड़ी बातों को दर्शाया जाएगा। कैटरीना ही इस फिल्म में लीड रोल निभाएंगी। फिल्म में सलमान भी छोटी-सी भूमिका में दिखाई दे सकते हैं। 
 
एक था टाइगर को कबीर खान और टाइगर जिंदा है कि अली अब्बास ज़फर ने निर्देशित किया था। ज़ोया आधारित फिल्म को कोई नया डायरेक्टर बनाएगा। वक्त आने पर घोषणा की जाएगी। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments