Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बागी 3 में भी श्रद्धा कपूर के साथ बारिश में ठुमके लगाएंगे टाइगर श्रॉफ

बागी 3 में हिट गाने छम छम को रिक्रिएट किया जाएगा

Webdunia
श्रद्धा कपूर इस समय इडस्ट्री की टॉप हिरोइनों में से एक हैं। श्रद्धा के पास इस समय कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स हैं। इनमें से एक फिल्म है हिट सीरिज बागी की तीसरी फिल्म बागी 3। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर एक बार फिर टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आने वाली हैं। मेकर्स इस फिल्म में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं इसलिए वह इसमें बागी के ही एक हिट गाने 'छम छम' को नए वर्जन में पेश करने वाले है।
 
जानकारी के मुताबिक फिल्म बागी 3 में एक बार फिर से रेन सॉन्ग छम छम को दोहराया जाएगा जिसमें श्रद्धा और टाइगर ठुमके लगाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में ये दोनों स्टार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। मेकर्स ने इस गाने को रिक्रिएट करने का फैसला इसलिए किया क्योंकि यह बागी फ़्रैंचाइजी की पहली फिल्म का एक अहम गाना था और काफी लोकप्रिय भी हुआ था।
 
फिल्म बागी 3 की शूटिंग भी शुरु हो चुकी है। हाल ही में फिल्म 'बागी 3' का पहला लुक जारी किया गया था, जिसको देखकर माना जा रहा है कि इस बार फिल्म के जरिए टाइगर अपने फैंस को एक्शन का जबरदस्त डोज देने वाले हैं।
 
टाइगर ने इस फिल्म में शूट किया जा रहा अपना एक्शन सीन इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि वह इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं। वही श्रद्धा कपूर इस फिल्म के लिए मई के अंत में शूटिंग करेंगी। फिलहाल वह फिल्म साहो और स्ट्रीट डांसर की शूटिंग में में बिजी हैं।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments