Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

टाइगर ने यह बताया भारत के राष्ट्रपति का नाम, हो गए ट्रोल

टाइगर ने यह बताया भारत के राष्ट्रपति का नाम, हो गए ट्रोल
टाइगर एक्टर टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 2' हाल ही में रिलीज़ हुई हैं और इसने ग्रांड ओपनिंग की है। इसमें वे देश की सेना का हिस्सा हैं, लेकिन देश के बारे में उन्हें जानकारी बहुत कम है। इस बात पर उनका मज़ाक भी बनाया गया। 
 
दरअसल बागी 2 के प्रमोशन के दौरान उनसे एक आसान सा सवाल किया गया कि हमारे देश भारत के राष्ट्रपति कौन हैं? इस सवाल से टाइगर घबरा से गए। इसके बाद उन्होंने जवाब दिया मिस्टर मुखर्जी। लो भई, एक तो रूककर जवाब दिया और वो भी गलत। इस सवाल का जवाब तो बच्चा भी दे सकता है। लेकिन ये अचानक टाइगर को क्या हुआ। 
 
एक टीवी इंटरव्यू में उनसे यह सवाल किया गया। इस पर पहले तो टाइगर ने कहा कि यह सवाल मुश्किल है। फिर थोड़ा सोचने के बाद उन्होंने जवाब दिया जी, मुखर्जी, मिस्टर मुखर्जी देश के राष्ट्रपति हैं। इसके बाद उनके साथ मौजूद दिशा पाटनी ने इसका जवाब दिया रामनाथ कोविन्द। टाइगर को क्या हुआ था यह तो कोई नहीं समझ पाया लेकिन उनका जवाब सुनकर आलिया भट्ट की याद ज़रूर आ गई। 
 
हर कोई उन्हें आलिया भट्ट से रिलेट करने लगा। कुछ समय पहले आलिया भट्ट ने भी ऐसे ही एक सवाल का गलत जवाब दिया था जिसकी वजह से उनकी जनरल नॉलेज पर उन्हें ट्रोल किया गया था। अब फिर वैसा ही वाक्या टाइगर के साथ हो गया। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। साथ ही उन पर नाराज़गी भी जताई जा रही है कि आपको देश के राष्ट्रपति का नाम नहीं पता। आलिया और टाइगर के मिलकर जोक्स बनने का सिलसिला शुरू हो चुका है। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सलमान की दबंग 3 की रिलीज डेट तय, रितिक की 'सुपर 30' से टक्कर