Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'टाइगर 3' का पहला गाना 'लेके प्रभु का नाम' इस दिन होगा रिलीज, सलमान-कैटरीना की दिखेंगी रोमांटिक केमेस्ट्री

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 19 अक्टूबर 2023 (12:59 IST)
Tiger 3 first song Leke Prabhu Ka Naam: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। अब मेकर्स दर्शकों के उत्साह को और अधिक बढ़ाने के लिए 'टाइगर 3' के पहले गाने 'लेके प्रभु का नाम' रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं।
 
'लेके प्रभु का नाम' गाना 23 अक्टूबर को रिलीज होगा। इस गाने को अरिजीत सिंह और निखिता गांधी ने अपनी आवाज दी है। यह एक डांस नंबर है जिसमें सलमान और कैटरीना कैफ धमाल मचाने वाले हैं। यह गाना दर्शकों और प्रशंसकों के दिलों को समान रूप से छू जाएगा।
 
निर्देशक मनीष शर्मा ने खुलासा किया, हम 'लेके प्रभु का नाम' के अगले हफ्ते रिलीज होने का इंतजार नहीं कर सकते। कैटरीना की अलौकिक सुंदरता और दोनों के बीच की केमिस्ट्री इसे हर किसी को नाचने पर मजबूर करने का परफेक्ट फॉर्मूला बनाती है।
 
उन्होंने कहा, हमें कप्पाडोसिया, तुर्की में फिल्मांकन करने में बहुत मजा आया और यह सलमान और कैटरीना की एक साथ मिली सफलताओं की पहले से ही उल्लेखनीय सूची में शामिल होने वाला एक और बड़ा डांस चार्टबस्टर होगा।
 
बता दें कि टाइगर 3 का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। इस फिल्म में इमरान हाशमी विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म इस साल 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में धमाका करने जा रही भूल भुलैया 3, जानिए क्यों है मस्ट वॉच मूवी!

विनीत कुमार सिंह की पॉलिटिकल थ्रिलर मैच फिक्सिंग का ट्रेलर हुआ रिलीज

रॉकस्टार डीएसपी द्वारा कंपोज कंगुवा का दूसरा गाना योलो हुआ रिलीज

Bigg Boss 18 : नंबर 1 रैंकिंग पाने के लिए भिड़ेंगे घरवाले, शहजादा धामी और रजत दलाल की हुई बहस

जिमी शेरगिल और अविनाश तिवारी के साथ सिकंदर का मुकद्दर में नजर आएंगी तमन्ना भाटिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments