Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

दमदार नहीं है ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान का नया पोस्टर

Webdunia
दिवाली पर रिलीज होने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' का नया पोस्टर जारी हुआ है। पोस्टर में कोई नई बात नजर नहीं आ रही है।
 
फिल्म के चारों मुख्य किरदारों, अमिताभ बच्चन, आमिर खान, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख साथ में नजर आ रहे हैं। इनके लुक वहीं है जो पिछले पोस्टर्स में नजर आ चुके हैं, लिहाजा नए पोस्टर में कोई विशेषता दिखाई नहीं दे रही है। 
 
फिल्म की रिलीज में एक महीने से भी कम का समय बाकी है, लेकिन फिल्म का अभी तक कोई माहौल नहीं बना है। फिल्म का ट्रेलर खास पसंद नहीं किया गया था। पब्लिसिटी में गरमाहट ही नहीं है इसलिए लग ही नहीं रहा है कि दिवाली पर कोई बड़ी फिल्म आ रही है।  
 
फिल्म के वीएफएक्स काफी कमजोर नजर आए और इससे आमिर खान भी‍ चिंता में डूब गए। खबर है कि उन्होंने कुछ सीन पर दोबारा काम करने के लिए कहा। 
 
8 नवंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य ने किया है। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments