Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' की एक खास बात, अमिताभ ने किया कमाल

Webdunia
अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' रिलीज़ होने वाली है और बाकी कास्ट की तरह अमिताभ भी बेहद उत्साहित हैं। एक और वजह है जिसके लिए वे उत्साहित हैं और वो है फिल्म का एक गाना। दरअसल अमिताभ ने फिल्म के एक गाने के लिए लोरी या बच्चों के लिए गीत गाया है। उन्होंने इसकी कुछ लाइंस गाई हैं। जी हां, दादाजी और नानाजी बन चुके अमिताभ बच्चन ने फिल्म के लिए एक छोटी से लोरी गाई है। 
 
अमिताभ ने बताया कि यह गाना उनके कैरेक्टर खुदाबख्श और उनकी शिष्या ज़फीरा के बांड को दर्शाता है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, फातिमा सना शेख के मेंटर बने हैं। अमिताभ ने आगे कहा कि इस गाने से हमारी फिल्म में बांड दर्शाई जा रही है। मैं इसलिए भी उत्साहित था क्योंकि यह ऐसी चीज़ है जिसे रोज़ गाने को नहीं मिलेगा। इसलिए मैंने इस मौके का पूरा फायदा उठाया। 
 
इस लोरी को कंपोज़ किया है अजय-अतुल की जोड़ी ने। साथ ही इसे लिखा है शानदार अमिताभ भट्टाचार्य ने। अमिताभ ने इस गाने की तारीफ करते हुए कहा कि इसके लिरिक्स बहुत अर्थपूर्ण हैं। साथ ही इसका कम्पोस्ज़िशन दोनों किरदारों की इमोशनल जर्नी को बयां करता है। 
 
यह एक बाप-बेटी जैसा रिश्ता है जिसे फिल्म में दर्शाया गया है। फिल्म के निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य भी चाहते थे पिता-बेटी के इस रिश्ते को बहुत ही प्यार से दर्शाना चाहते थे। वे दोनों के बीच गहरी समझ, विश्वास, प्यार इज़्ज़त दर्शाना चाहते थे जो ज़फीरा, खुदाबख्श के लिए करती थी। 
 
बताया जा रहा है कि अमिताभ ने इस गाने को बहुत बेहतरीन गाया है। अमिताभ इसके लिए इतने उत्साहित थे कि उन्होंने इसे खुद ही रिकॉर्ड करने का सोचा और वो भी उनके घर पर। पहले इसे एक लोरी के रूप में ही बनाना था लेकिन अमिताभ भट्टाचार्य ने इसे एक पूरे गाने का रूप दे दिया। इस गाने को फिल्म की एल्बम में डाले जाने के बारे में भी सोचा जा रहा है। 
 
अमिताभ बच्चन, फातिमा सना शेख, कैटरीना कैफ और आमिर खान स्टारर फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' 8 नवंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है। फिल्म हिन्दी के साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज़ होगी। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments