Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

इस वजह से संसद में हेमा मालिनी के साथ नहीं बैठ पाएंगे सनी देओल

Webdunia
लोकसभा चुनाव 2019 में कई बॉलीवुड सितारों ने राजनीति में एंट्री की, जिनमें से कुछ को सफलता हाथ लगीं तो कुछ को हार का स्वाद चखना पड़ा। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने भी भाजपा के टिकट से गुरदासपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। वहीं उनकी सौतेली मां हेमा मालिनी ने भी भाजपा के टिकट से मथुरा लोकसभा सीट से जीत हासिल की है।
 
चुनाव जीतने के बाद दोनों ही सनी और हेमा मालिनी लोकसभा में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे लेकिन दोनों एक साथ नहीं बैठेंगे। इसके पीछे की वजह हम आपको बता रहे हैं। संसद में हेमा मालिनी और सनी देओल के एक साथ नहीं बैठने की वजह रिश्तों की खटास नहीं बल्कि कुछ और ही है। 
 
दरअसल हेमा मालिनी वरिष्ठ सांसद हैं और नियमों के मुताबिक उनको संसद में अगली सीटों पर बैठाया जाएगा जबकि सनी देओल पहली बार चुनकर आए हैं और उन्हें संसद में पीछे की सीट दी जा सकती है।
 
सनी देओल से पहले उनके पिता धर्मेंद्र भी लोकसभा चुनाव लड़कर जीत चुके हैं, धर्मेंद्र ने 2004 में बीकानेर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और वहीं से जीतकर सांसद बने थे। सनी देओल ने जिस सीट से चुनाव लड़ा वह भाजपा की पारंपरिक सीट है। गुरदासपुर लोकसभा सीट से सनी देओल को 5.58 लाख से ज्यादा वोट मिले हैं और उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को हराया है।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments