Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सुपरस्टार यश ने शूटिंग के बीच 3 बार क्यों किया बेंगलुरु का रुख?

Webdunia
बुधवार, 4 मार्च 2020 (17:13 IST)
सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी आगामी फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 की शुटिंग में व्यस्त है, जिसे देखने के लिए दर्शकों का उत्साह अपने चरम पर है। चैप्टर 1 को रॉकी के साथ राष्ट्रव्यापी दर्शकों द्वारा पसंद किया गया था और अब दर्शक दूसरे चैप्टर के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

 
यश, एक व्यस्त लाइन-अप के साथ फिल्म के कुछ सुपर इंटेंस दृश्यों के लिए शूटिंग कर रहे थे और शूटिंग के बीच, यश ने अपने बेटे से मिलने और अपने परिवार के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए तीन बार बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी थी। यश अपने परिवार को समय देने और पारिवारिक फंक्शन में शरीक होने से कभी चूकते नहीं है।

ALSO READ: ग्रैंड इवेंट में 'बागी 3' का स्पेशल पोस्टर रिलीज करेंगे टाइगर श्रॉफ
 
यश इस किरदार के लिए खुद को बहुत सख्ती से तैयार कर रहे है और हमेशा अपने प्रोजेक्ट्स के साथ यादगार परफॉर्मेंस देते आए हैं। अभिनेता अपनी शूटिंग के बारे में इतना संजीदा है कि केवल 10 मिनट के सीन के लिए भी उन्होंने छह महीने के लिए ट्रेनिंग ली थी। कहना गलत नहीं होगा कि यश अपनी आगामी फिल्म के लिए बेहद समर्पित है।
 
यश ने हाल ही में घोषणा की थी कि रवीना टंडन भी उनकी फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं जिसने दर्शकों को अधिक प्रत्याशित कर दिया है। यह आगामी फ़िल्म निश्चित रूप से पहले की तुलना में आधी बड़ी होगी जो प्रशंसकों और दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।
 
एक और बात जिस पर यश मुख्य रूप से ध्यान देते हैं, वह है उनकी ब्लॉकबस्टर एंट्री जो हमेशा अलग, अनोखी और एक अलग स्तर पर होती है जो दर्शकों को बेहद पसंद है। केजीएफ चैप्टर 2 साल 2020 में रिलीज होगी। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments