Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'द केरल स्टोरी' के निर्देशक सुदीप्तो सेन की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

WD Entertainment Desk
शनिवार, 27 मई 2023 (11:47 IST)
Sudipto Sen hospitalized: अदा शर्मा की हालिया रिलीज फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया है। इस फिल्म का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है। यह फिल्म लड़कियों का धर्म परिवर्तन करके उन्हें आतंकी संगठन से जोड़ने की कहानी दिखाता है। वहीं अब फिल्म के निर्देशक सुदीप्तो सेन को लेकर एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है।
 
बताया जा रहा है कि सुदीप्तो सेन की तबीयत अचानक बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिल्म को लेकर चल रहे विवाद और व्यस्तता के कारण वो काफी ज्यादा तनाव में थे जिसकी वजह से उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई।
 
रिपोर्ट के अनुसार सुदीप्तो अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए काफी दिनों से यात्रा कर रहे थे। ऐसे में अत्यधिक तनाव की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई। सुदीप्तो के बीमार पड़ने के बाद 'द केरल स्टोरी' का प्रमोशन पर कुछ दिनों के लिए रोक दिया गया है। 
 
बताया जा रहा है कि सुदीप्तो सेन ने ठीक होने के बाद 10 शहरों में द केरल स्टोरी को प्रमोट करने की योजना बनाई है। 5 मई को रिलीज हुई, 'द केरल स्टोरी' में केरल राज्य की तीन लड़कियों की कहानी दिखाई गई है, जिनका आईएसआईएस द्वारा ब्रेनवॉश किया जाता है और उनका धर्मांतरण कर दिया जाता है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

कैंसर के ट्रीटमेंट जंग के बीच वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं हिना खान, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments