Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'द कपिल शर्मा' शो एक्ट्रेस सुगंधा मिश्रा की महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से हुई गोदभराई, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

WD Entertainment Desk
सोमवार, 30 अक्टूबर 2023 (11:40 IST)
Sugandha Mishra Baby Shower: 'द कपिल शर्मा शो' की फेमस कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। बीते दिनों इस कॉमेडियन कपल ने प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। हाल ही में कपल ने मुंबई में अपने परिवार और करीबी दोस्तों के लिए एक बेबी शॉवर पार्टी रखी।
 
सुगंधा मिश्रा और संकेत ने इस सेरेमनी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। कपल ने महाराष्ट्रीयन बेबी शॉवर पार्टी की झलक शेयर की है। तस्वीरों में कपल को ट्रेडिशनल आउटफिट में देखा जा सकता है। उन्होंने अपनी गोद भराई में 'बर्फी-पेड़ा', 'ओटी-भरन' और 'धनुष बाण' सहित सभी रस्मों को एंजॉय किया।
 
बेबी शॉवर पार्टी में सुगंधा मिश्रा ऑरेंज बॉर्डर वाली ग्रीन कलर की ट्रेडिशनल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को कस्टमाइज्ड फ्लोरल ज्वेलरी और सटल मेकअप के साथ कम्प्लीट किया है। वहीं संकेत पीच कलर के कुर्ता-पायजामा के साथ ऑरेंज कलर की नेहरू जैकेट पहने दिख रहे हैं। 
 
बेबी शॉवर पार्टी के दौरान मॉम टू बी सुगंधा और डैड टू बी संकेत ने डायपर बदलने जैसे मजेदार गेम भी खेले गए। इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा, हमारे नन्हे-मुन्ने के आने का जश्न मनाते हुए.. हमारी गोद भराई महाराष्ट्रीयन पारंपरिक तरीके (दोहले जेवन) के साथ सभी रीति-रिवाजों के साथ की गईं।
 
उन्होंने लिखा, ओटी भरना, पूजा और मजेदार अनुष्ठान जैसे बर्फी पेड़ा रस्म, सभी मेहमानों द्वारा नाम सुझाव, धनुष और तीर (तीर कमान), केक काटना, डायपर चेंजिंग जैसे मजेदार गेम भी हुए। हमें एक स्पेशल सॉन्ग पर परफॉर्म करना बहुत पसंद आया जो स्पेशली हमने हमारे नन्हें बच्चे के लिए बनाया था। 
 
उन्होंने लिखा, इस गाने को सुगंधा ने लिखा और कंपोज किया था और हम दोनों ने इसे गाया था (हम जल्द ही इसे शेयर करेंगे) इतने सारे अमेजिंग लोगों से प्यार पाकर अभिभूत और धन्य महसूस कर रहे हैं। हमेशा की तरह प्यार और आशीर्वाद देने के लिए सभी को थैंक्यू।
 
बता दें कि सुगंधा मिश्रा और डॉक्टर संकेत भोसले ने 26 अप्रैल 2021 को शादी रचाई थी। अब शादी के दो साल बाद यह कपल अपने पहले बच्चे का वेलकम करने जा रहा है। सुगंधा एक कॉमेडियन, एक्ट्रेस और प्लेबैक सिंगर हैं। वहीं संकेत भोसले भी फेमस कॉमेडियन हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments