Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी : नई कहानी' दीक्षित परिवार कर रहा रक्षाबंधन मनाने की तैयारी

'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी : नई कहानी' दीक्षित परिवार कर रहा रक्षाबंधन मनाने की तैयारी
, गुरुवार, 12 अगस्त 2021 (17:46 IST)
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की बेहद पसंद की गई फ्रेंचाइज़ी 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी : नई कहानी' में देव (शाहीर शेख), सोनाक्षी (एरिका फर्नांडिस) और ईश्वरी (सुप्रिया पिलगांवकर) की जिंदगी में बहुत-से उतार-चढ़ाव दिखाए गए। जबसे आयुष्मान उनकी जिंदगी में आया है, तब से ही परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद और बढ़ गए हैं।

 
पिछले हफ्ते इस शो में दिखाया गया कि ईश्वरी आयुष्मान को परिवार में शामिल करने के लिए भरपूर कोशिश कर रही थीं। दूसरी ओर, देव और सोनाक्षी अचानक हुए इस बदलाव में ढलने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 
 
वहीं इस हफ्ते सोनाक्षी और ईश्वरी के बीच मतभेद और बढ़ जाएंगे, जहां सोनाक्षी आयुष से वादा करती है कि चाहे कुछ भी हो जाए वो उसका नाम नहीं बदलने देगी। इस बीच, परिवार के सदस्य, रक्षाबंधन मनाने की तैयारी भी कर रहे हैं।
 
webdunia
आने वाले ट्रैक के बारे में बताते हुए सुप्रिया पिलगांवकर कहती हैं, ईश्वरी और सोनाक्षी एक बार फिर दो अलग-अलग बातों पर सहमत होंगे और इससे उनके रिश्तों में और ज्यादा गलतफहमियां और मुश्किलें बढ़ जाएंगी। 
 
हालांकि, इस समय चल रहे हंगामे के बीच भी सारा परिवार रक्षाबंधन बनाने के लिए एक साथ मिलता है, जहां ईश्वरी इस बात पर जोर देती है कि सुहाना को आयुष को राखी बांधना चाहिए। यह हफ्ता ईश्वरी और सोनाक्षी के लिए बहुत-सी अटकलों से भरा होगा, जो बड़ा महत्वपूर्ण और कठिन होगा।
 
देव और सोना इस चुनौती का सामना किस तरह करेंगे? क्या ईश्वरी सुहाना को इस बात के लिए राजी कर पाएगी कि वो आयुष को राखी बांधे? इन सब बातों का जवाब जल्द ही मिलेगा। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में होने वाली है इस एक्ट्रेस की एंट्री, अर्जुन कपूर की फिल्म में कर चुकी हैं काम