Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

क्या नोरा फतेही को डेट कर रहे टेरेंस लुईस? कोरियोग्राफर ने कही यह बात

क्या नोरा फतेही को डेट कर रहे टेरेंस लुईस? कोरियोग्राफर ने कही यह बात
, बुधवार, 4 मई 2022 (16:49 IST)
बॉलीवुड की दिलबर गर्ल नोरा फतेही इन दिनों कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस संग अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। रियलिटी शो में नोरा और टेरेंस की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती है। यही वजह है कि इनके डेटिंग की अफवाहें उड़ती रहती हैं। 

 
अब टेरेंस लुईस ने नोरा फतेही संग अफेयर की खबरों पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि वह डांसिंग क्वीन नोरा फतेही के साथ बहुत खास रिलेशनशिप शेयर करते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान टेरेंस ने कहा कि वे और नोरा अच्छे दोस्त हैं। वे स्क्रीन पर शानदार केमिस्ट्री शेयर करते हैं। 
 
टेरेंस ने कहा, नोरा फतेही एक जिंदादिल इंसान हैं जिनके पास भरपूर एनर्जी और अच्छी वाइब है। नोरा रियल हैं और जो उनके दिमाग में होता है वो बोलती हैं। वो नो फिल्टर शख्सियत हैं। नोरा कभी कभी कुछ भी बोल देती हैं फिर बाद में उन्हें एहसास होता है कि ऐसा नहीं कहना चाहिए था। लेकिन फिर वो कहती हैं कि अब तो मैंने कह दिया।
 
टेरेंस लुईस ने कहा कि वह दोनों बेस्ट फ्रेंड नहीं हैं जो हर दिन एक दूसरे से बात करते हैं।‌ वह‌ दोनों बस एक दूसरे के साथ एक हेल्दी रिलेशनशिप मेंटेन करते हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मॉडर्न लव : विशाल भारद्वाज बोले- 'प्यार के कई रंग होते हैं लेकिन सार हमेशा एक जैसा होता है'