Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

आदर जैन के साथ अपने रिश्ते पर तारा सुतारिया ने कही यह बात

Webdunia
शुक्रवार, 11 सितम्बर 2020 (11:21 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से जबरदस्त पहचान बनाई हैं। पिछले कई दिनों से तारा सुतारिया रणबीर कपूर के कजिन आदर जैन के संग रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया।

 
हालांकि दोनों ने एक-दूसरे के साथ रिश्ते में होने की बात स्वीकार नहीं की है। आदर और तारा सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के पोस्ट पर प्यार जाहिर करते रहते हैं। अब तारा ने आदर के साथ रिलेशन को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

 
एक इंटरव्यू के दौरान तारा सुतारिया ने आदर जैन के साथ अपने रिश्ते पर बात की। आदर के साथ डेटिंग के सवाल पर तारा ने कहा कि वह ऐसी किसी चीज को छिपाने में विश्वास नहीं करती हैं जो 'सुंदर' हो, लेकिन इसके साथ ही, यह समझती हैं कि कई हस्तियां अपने रिश्ते के बारे में चुप रहती हैं।
 
तारा सुतारिया ने आगे कहा कि मेरा मानना है कि यदि आप किसी के साथ हैं, तो यह स्पष्ट रूप से निजी और बहुत पवित्र है। हमारे काम की लाइन में, बहुत कम चीजें निजी होती हैं या किसी की कल्पना पर छोड़ दी जाती हैं, इसलिए समझती हूं कि कई लोग अपनी प्रतिक्रिया नहीं देते हैं और लोगों के साथ शेयर करना पसंद नहीं करते हैं।
 
तारा सुतारिया ने कहा, मुझे लगता है कि अगर यदि कोई चीज अद्भुत, जादुई और सुंदर है तो उसे छिपाना नहीं चाहिए। लेकिन वह अपनी जिंदगी में अपनी पर्सनल लाइफ को खुद तक ही सीमित रखना चाहती हैं। यह कारण है कि वह कभी भी इस बात से परेशान नहीं हैं कि उनके बारे में कौन क्या सोचता है।
 
बता दें कि पिछले महीने, तारा सुतारिया ने आदर जैन के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं। तारा और आदर अक्सर बॉलीवुड की पार्टियों में एक साथ नजर आते हैं। दोनों नए साल की छुट्टियां मनाने भी साथ गए थे। इस साल की शुरुआत आदर के भाई अरमान की शादी में भी दोनों एक साथ दिखाई दिए थे।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments