Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

तनुश्री दत्ता ने घटाया 15 किलो वजन, ट्रांसफॉर्मेशन लुक हुआ वायरल

Webdunia
शुक्रवार, 12 मार्च 2021 (13:23 IST)
तनुश्री दत्ता ने फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। कभी अपनी खूबसूरती और बेहतरीन एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वालीं तनुश्री दत्ता काफी लंबे समय से बड़े पर्दे से गायब हैं। अब ऐसा लगता है कि एक बार फिर से वो बॉलीवुड में कमबैक करने के लिए तैयार है।

 
बड़े पर्दे से दूर रहने के बाद तनुश्री काफी सिंपल लाइफ जीती थीं। इतना ही नहीं उनका काफी वजन भी बढ़ गया था। हालांकि अब तनुश्री ने खुद को काफी बदल लिया है। हाल ही में तनुश्री ने अपनी कुछ फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।
 
तनुश्री दत्ता पहले से काफी फिट और ग्लैमरस हो गई हैं। एक वीडियो में तनुश्री ने अपना ग्लैमरस अंदाज दिखाते हुए बैकग्राउंड में आशिक बनाया आपने गाना डाला हुआ है। इस वीडियो को देखकर आपको वही पुरानी आशिक बनाया वाली तनुश्री याद आ जाएगी।
 
तनुश्री दत्ता ने 15 किलो वजन कम किया है और खुद को फैट टू फिट कर लिया है। उनके ट्रांसफॉर्मेशन लुक को देखकर फैंस काफी खुश हो गए है और कयास लगा रहे है कि एक्ट्रेस अब जल्द ही फिल्मों में नजर आएगी।
 
बता दें कि तनुश्री ने कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें चॉकलेट, भागम-भाग, ढोल, रिस्क, गुड बॉय बैड बॉय, सास बहु और सेंसेक्स और अपार्टमेंट शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने तेलुगू और तमिल फिल्मों में भी हाथ आजमाया है। लंबे समय तक बॉलीवुड और मीडिया से दूर रहीं तनुश्री उस वक्त सुर्खियों में आ गईं थीं, जब एक पुराने मामले में एक्टर नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए भारत में मीटू अभियान की शुरुआत की थी।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments