Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

टैलेंट ट्रैक अवॉर्ड 2022 : रकुल प्रीत सिंह के 'माशूका' ने जीता बेस्ट साउंड ट्रैक अवॉर्ड

टैलेंट ट्रैक अवॉर्ड 2022 : रकुल प्रीत सिंह के 'माशूका' ने जीता बेस्ट साउंड ट्रैक अवॉर्ड
, शनिवार, 10 सितम्बर 2022 (15:40 IST)
2019 में लॉन्च हुए जैकी भगनानी के म्यूजिक लेबल जे जस्ट म्यूजिक ने प्रादा, कमरिया हिला रही है, हाय वे, जुगनी 2.0 जैसे कुछ बेहद शानदार ट्रैक्स दिए हैं। हाल में रिलीज हुए इसके पहले पैन इंडिया सिंगल 'माशूका' के साथ इसने सभी को अपनी धुन पर झूमने पर मजबूर कर दिया था। 

 
जहां इस गाने को हर तरफ से प्यार मिल रहा है वहीं अब इसे बड़ी क्रिटिकल अक्लेमेशन मिली है। 'माशूका' ने टैलेंट ट्रैक अवॉर्ड 2022 में बेस्ट साउंड ट्रैक का पुरस्कार जीता है, जो भारत में ओटीटी, वेब सीरीज और डिजिटल कंटेंट के लिए सबसे बड़ा अवॉर्ड माना जाता है।
 
बता दें, 'माशूका' ने हॉट और सिजलिंग रकुल प्रीत सिंह को पॉप क्वीन गॉडेस के रूप में दिखाया है। ये ट्रैक लगातार अपनी सफलता की मिसालें दे रहा है। गाने के दर्शकों के दिलों पर राज करने के बाद अब इसे 'जे जस्ट म्यूजिक' के साथ बेस्ट साउंड ट्रैक के लिए टैलेंट ट्रैक अवार्ड 2022 जीतने के साथ ही क्रिटिकल अक्लेमेशन भी मिली है। 
 
इसके अलावा, जे जस्ट म्यूज़िक हमेशा ही कुछ फ्रेश और ट्रेंडसेटर गाने लेकर सामने आया है और इतनी बड़ी आलोचनात्मक प्रशंसा हासिल करने के बाद, यह देखना एक्साइटिंग होगा कि आगे ये म्यूजिक लेबल अपने दर्शकों को और क्या कुछ ऑफर करता है।
 
'माशूका' का फिलहाल हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में देशभर में एंजॉय किया जा रहा है। ये म्यूजिक वीडियो एक बहुत ही अलग पॉप दुनिया का वादा करता है। सेट बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए रंग वाइब्रेंट हैं, जो वीडियो को ऐजी बनाता है।  'माशूका' सबसे बोल्ड और अलग गाना है जो बी-टाउन गर्ल-नेक्स्ट-डोर रकुल प्रीत सिंह को सैसी पॉप-क्वीन में बदल देता है। इस गाने को असीस कौर, आदित्य अयंगर और देवाश शर्मा ने गाया हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, पहले दिन 75 करोड़ रुपये का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन