Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

तैमूर अली खान और जेह को नहीं है फिल्में देखने की इजाजत, दादी शर्मिला टैगोर ने किया खुलासा

Webdunia
रविवार, 15 मई 2022 (16:56 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान के दोनों बेटे तैमूर अली खान और जेह फेवरेट स्टारकिड्स में से एक है। दोनों की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई रहती है। वहीं अब शर्मिला टैगोर ने बताया कि करीना कपूर ने उनके पोते तैमूर और जेह पर एक खास पाबंदी लगा रखी है।

 
शर्मिला टैगोर जल्द ही फिल्म 'गुलमोहर' से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। हाल ही में शर्मिला ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनके पोते तैमूर और जेह को फिलहाल फिल्में देखने की इजाजत नहीं है। 
 
शर्मिला टैगोर से जब पूछा गया कि स्क्रीन पर उन्हें देखकर उनके पोते-पोतियों का क्या रिएक्शन है। इस पर उन्होंने कहा, मुझे इनाया से एक प्यारा संदेश मिला है, जिसने मुझे बधाई दी है, निश्चित रूप से उनकी मां ने उसे प्रेरित किया है। मैंने उनसे कहा कि, फिल्म अभी खत्म नहीं हुई है और हम नहीं जानते कि, दर्शक क्या कहेंगे। तैमूर और जेह को अभी फिल्में देखने की अनुमति नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि, जब वे मुझे पर्दे पर देखेंगे तो यह अलग होगा।
 
शर्मिला ने अपने बेटे सैफ अली खान और उनकी पूर्व पत्नी अमृता सिंह के बच्चों सारा अली खान व इब्राहिम अली खान के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया, सारा और इब्राहिम बड़े हो गए हैं, वे देखेंगे और वे इसे बेहतर पसंद करते हैं। उनके पास 'अच्छा किया' कहने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।'
 
बता दें कि शर्मिला टैगोर 11 साल बाद फिल्म 'गुलमोहर' से एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर रही हैं। यह फिल्म राहुल चित्तेला द्वारा निर्देशित है और इसमें मनोज बाजपेयी, अमोल पालेकर समेत कुछ अन्य कलाकार नजर आएंगे। शर्मिला को आखिरी बार साल 2010 में फिल्म 'ब्रेक के बाद' में देखा गया था। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments