Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

'तारक मेहता' की पुरानी सोनू करने जा रहीं शादी, बॉयफ्रेंड ने रोमांटिक अंदाज में किया प्रपोज

Jheel Mehta Aka Sonu

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 3 जनवरी 2024 (15:29 IST)
  • झील मेहता ने तारक मेहता शो में निभाया था सोनू का किरदार
  • झील को बॉयफ्रेंड ने किया रोमांटिक अंदाज में प्रपोज
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा प्रपोजल वीडियो 
jheel mehta is going to marry: टीवी का पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' काफी सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इतने सालों में कई कलाकार इस शो को अलविदा कह चुके हैं और उनकी जगह नए की एंट्री भी हुई है। इस शो सबसे पहले झील मेहता ने भी आत्माराम भिड़े की बेटी सोनू का किरदार निभाया था।
 
 
हालांकि झील काफी पहले ये शो छोड़ चुकी है। शो में छोटी सी सोनू भिड़े के किरदार में नजर आने वाली झील मेहता अब काफी बड़ी भी हो चुकी हैं। इतना ही नहीं वह जल्द ही शादी के बंधन में भी बंध सकती हैं। हाल ही में झील को उनके लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड ने शादी के लिए प्रपोज किया है।
 
झील मेहता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में झील को उनका बॉयफ्रेंड प्रपोज करते दिख रहा है। वीडियो में झील को उनकी दोस्त आंखों पर पट्टी बांधकर एक प्राइवेट स्पेस पर ले जाती हैं जहां उनके बॉयफ्रेंड प्रपोज करने के लिए सारे इंतजाम कर रखे हैं।
 
वीडियो में झील का बॉयफ्रेंड नाचते हुए उन्हें शादी के लिए प्रपोज करता दिखाई दे रहा है। वहीं पीछे 'मुझसे शादी करोगी' का पोस्टर लगा हुआ है। झील अपने बॉयफ्रेंड को 'हां' कहते हुए गले लगा लेती हैं। यह रोमांटिक प्रपोजल वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए झील मेहता ने कैप्शन में लिखा, 'कोई मिल गया मेरा दिल गया।' इसी के साथ उन्होंने #LoveAJkal हैशटैग भी दिया है। 
 
बता दें कि झील मेहता ने 'तारक मेहता' शो की शुरुआत से साल 2012 तक सोनू भिड़े का किरदार निभाया था। झील के बॉयफ्रेंड का नाम आदित्य हैं जो एक 3डी आर्टिस्ट हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

क्या रवीना की बेटी राशा थडानी को डेट कर रहे मलाइका के बेटे अरहान खान? साथ में हुए स्पॉट