Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में होने जा रही 'दयाबेन' की वापसी, दिशा वकानी की जगह अब यह एक्ट्रेस आएगी नजर

Webdunia
शनिवार, 18 जून 2022 (12:41 IST)
टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दर्शक लंबे वक्त से दयाबेन का इंतजार कर रहे हैं। दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी बीते 4 साल से शो से गायब हैं। ताजा खबरों के अनुसार दर्शकों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। शो में दयाबेन की एंट्री होने वाली है।

 
खबरों के अनुसार शो में नई दयाबेन की एंट्री होने वाली है। बताया जा रहा है कि 90 के दशक के सिटकॉम 'हम पांच' में अपने प्रतिष्ठित किरदार स्वीटी माथुर के लिए लोकप्रिय अभिनेत्री राखी विजन को दयाबेन की भूमिका के लिए चुना गया है। राखी विजन लंबे समय के बाद टीवी पर वापसी करने जा रही हैं।
 
बताया जा रहा है कि राखी विजन को दयाबेन की भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया है। किरदार के स्क्रीन प्रेजेंस को लेकर राखी और क्रिएटिव टीम के बीच बातचीत जारी है। दिशा वकानी ने सितंबर 2017 में मैटरनिटी ब्रेक लिया था और फिर कभी वापस नहीं आईं।
 
बता दें कि राखी विजान देख भाई देख, बनेगी अपनी बात, नागिन 4 जैसे शो का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने गोलमाल रिटर्न्‍स जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। राखी ने 'बिग बॉस 2' में भी हिस्सा लिया था।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments