Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

तारक मेहता के इस कलाकार का कार एक्सीडेंट, शरीर पड़ गया था सुन्न

Webdunia
मंगलवार, 14 सितम्बर 2021 (14:08 IST)
Photo : Instagram

तारक मेहता का उल्टा चश्मा और इसके कलाकार लगातार चर्चाओं में बना हुआ है। कभी इसमें नए कलाकार की एंट्री होती है, कभी दो कलाकारों के बीच रोमांस की खबरें सुर्खियों में आ जाती है़ तो कभी कोई बीमार होता है। हाल ही में इस धारावाहिक में अभिनय करने वाले प्रशांत बजाज का एक्सीडेंट हुआ जिससे सभी चिंता में पड़ गए। 
 
हुआ यूं कि प्रशांत की कार को मुंबई के एमटीएनएल जंक्शन में एक ऑटो रिक्शा ने टक्कर मार दी। कार को तो बहुत नुकसान पहुंचा लेकिन प्रशांत बाल-बाल बच गए। मामला अब पुलिस तक जा पहुंचा है। ऑटो रिक्शा के ड्राइवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 
 
प्रशांत बाल-बाल बचने पर ईश्वर को धन्यवाद दे रहे हैं। उनका कहना है कि जैसे ही एक्सीडेंट हुआ मुझे लगा कि मैंने अपना पांव खो दिया है। शरीर सुन्न हो गया और मुझे लगा कि मामला भयानक है। 
 
तभी कुछ लोग वहां पहुंचे। उनकी वजह से घर तक पहुंच सका। जिस ऑटो रिक्शा ने टक्कर मारी थी उसका ड्राइवर भी सुरक्षित है। भगवान का शुक्रिया। सभी फैंस को भी धन्यवाद। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments