Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कैंसर से जंग लड़ रहे तारक मेहता के नट्टू काका की तस्वीर आई सामने, ऐसी हो गई हालत

Webdunia
गुरुवार, 26 अगस्त 2021 (14:57 IST)
टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के हर किरदार को दर्शक खूब पसंद करते हैं। इस शो में जेठालाल के मैनेजर नट्टू काका के किरदार को भी दर्शक बेहद पसंद करते हैं। नट्टू काका का किरदार निभाने वाले घनश्याम नायक इन दिनों कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं।

 
घनश्याम नायक को अप्रैल महीने में अपनी इस बीमारी का पता चला था। उन्हें अपनी गर्दन पर धब्बे मिले थे जिसके बाद एक्टर ने अपनी कीमोथेरेपी शुरू की।  इलाज के बीच वे शो के लिए एक विशेष दृश्य की शूटिंग के लिए दमन भी गए।
 
वहीं अब घनश्याम नायक की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में नट्टू काका बेहद कमजोर नजर आ रहे हैं। उनका चेहरा एक ओर सूजा हुआ भी नजर आ रहा है। इन सब के बाद भी उन्होंने मुस्कुराते हुए तस्वीर क्लिक कराई है। 
 
खबरों के अनुसार घनश्याम नायक की यह तस्वीर तारक मेहता के सेट की है। फैंस अपने चहेते कलाकार को इस हालत में देखकर काफी परेशान हैं। कई यूजर्स कमेंट करके नट्टू काका के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

कैंसर के ट्रीटमेंट जंग के बीच वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं हिना खान, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments