Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

तापसी पन्नू की फिल्म 'दोबारा' इस दिन होगी रिलीज

Webdunia
सोमवार, 25 जुलाई 2022 (16:57 IST)
एकता आर कपूर और अनुराग कश्यप की बहुप्रतीक्षित न्यू एज थ्रिलर 'दोबारा' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तापसी पन्नू स्टारर ये फिल्म लंदन फिल्म फेस्टिवल और फैंटासिया फिल्म फेस्टिवल 2022 समेत कई और फिल्म फेस्टिवल्स की यात्रा करने के बाद, सिनेमाहाल्स में दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है। 

 
फिल्म 'दोबारा' 19 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म को हर जेनरे के फेस्टिवल्स में दिखाया गया है और फिल्म को दर्शकों का प्यार और सराहना मिली है। 
 
हाल में, दोबारा प्रतिष्ठित इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2022 में जाने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो 12 अगस्त 2022 से शुरू होगा और 30 अगस्त 2022 तक चलेगा। एकता आर कपूर की दोबारा एक नए जमाने की थ्रिलर है जो तापसी पन्नू को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, अभिनेता और निर्माताओं की एक शानदार टीम के साथ फिर से जोड़ती है। 
 
फिल्म के नाम की तरह, दोबारा, एकता आर कपूर मनमर्जियां के बाद तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप की प्रभावशाली टीम के साथ आई हैं, वहीं बदला के बाद तापसी पन्नू और सुनीर खेतरपाल, थप्पड़ के बाद तापसी पन्नू और पावेल गुलाटी के बाद साथ आए हैं।
 
अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस तापसी पन्नू स्टारर यह फिल्म प्रशंसित निर्देशक अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित और शोभा कपूर और एकता आर कपूर की कल्ट मूवीज द्वारा निर्मित है, जो बालाजी टेलीफिल्म्स और सुनीर खेतरपाल और गौरव बोस (एथेना) के तहत एक नई विंग है।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

जब प्रेग्नेंसी के दौरान सोनी राजदान ने पी ली थी ढेर सारी सिगरेट

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments