Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

विक्की कौशल से शादी करना चाहती हैं तापसी पन्नू, बताया मैरिज मटेरियल!

Webdunia
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू और विक्की कौशल फिल्म 'मन‍मर्जियां' में साथ काम कर चुके हैं। इस रोमांटक ड्रामा फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। विक्की और तापसी दोनों ही बेहतरीन एक्टर हैं और अच्छे दोस्त भी हैं।
 
तापसी पन्नू ने विक्की कौशल को मैरिज मटेरियल बताया है। हाल ही में तापसी बीएफएफ विद वोग के सीजन 3 में विक्की कौशल के साथ नजर आईं। इस दौरान तापसी ने कहा कि सभी पुरुष खराब होते हैं लेकिन विक्की बेस्ट हैं।
 
तापसी ने बताया कि कैसे फिल्म मनमर्जियां की शूटिंग शुरू होने से पहले ही व्हॉट्सएप पर दोनों के बीच गहरी बॉन्डिंग हो गई थी। इस पर विक्की ने कहा कि तापसी बहुत ट्रांसपेरेंट (कुछ ना छुपाने वाली इंसान) हैं और बहुत बातूनी हैं वहीं मैं अच्छा लिसनर यानी दूसरों की बातें सुनने वाला हूं। हालांकि इसके साथ ही तापसी ने कहा कि विक्की उन्हें हॉट नहीं लगते।

जब तापसी से अभिषेक बच्चन, वरुण धवन और विक्की कौशल के बीच 'हुकअप, शादी और हत्या' चुनने के लिए कहा गया तो उन्होंने जवाब दिया, वरुण के साथ हुकअप, अभिषेक को मारना और विक्की से शादी करना। विक्की मैरिज मटेरियल हैं।
 
वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी पन्नू फिल्म सांड की आंख में नजर आएंगी। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर भी अहम रोल में नजर आएंगी। वहीं विक्की कौशल फिल्म तख्त में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह, करीना कपूर, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, जान्हवी कपूर और अनिल कपूर नजर आएंगे।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments