Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भूषण कुमार पर लगे रेप के आरोप को टी-सीरीज ने बताया झूठा, स्टेटमेंट जारी कर कही यह बात

Webdunia
शुक्रवार, 16 जुलाई 2021 (17:52 IST)
टी सीरीज कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार पर हाल ही में बलात्कार जैसा गंभीर आरोप लगाया है। भूषण कुमार पर एक महिला ने काम दिलाने का लालच देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। 
 
महिला ने भूषण कुमार के खिलाफ अंधेरी के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में केस भी दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि काम दिलाने के नाम पर भूषण कुमार ने 2017 से लेकर अगस्त 2020 तक उनके साथ अत्याचार किया है। वही अब इस मामले में भूषण कुमार का पक्ष रखते हुए टी सीरीज की तरफ से एक आधिकारिक स्टेटमेंट जारी किया है। 
 
इस स्टेटमेंट में भूषण कुमार पर लगे आरोपों को गलत बताया है। स्टेटमेंट में लिखा है, भूषण कुमार के खिलाफ दर्ज शिकायत पूरी तरह से झूठी और दुर्भावनापूर्ण है और इसकी सामग्री से इनकार किया जाता है। उनपर झूठा आरोप लगाया गया है कि उन्होंने महिला का 2017 से 2020 के बीच काम दिलाने के बहाने उसका यौन शोषण किया गया।
 
 
यह रिकॉर्ड की बात है कि वह महिला पहले भी टी-सीरीज के बैनर के लिए फिल्म और म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं।
 
मार्च 2021 के आसपास उसने भूषण कुमार से एक वेब सीरीज का निर्माण करने के लिए मदद मांगी, जिसे वह बनाना चाहती थीह, जिसे विनम्रतापूर्वक अस्वीकार कर दिया गया था। इसके बाद, जून 2021 में महाराष्ट्र में लॉकडाउन के बाद उसने अपने साथी के साथ मिलकर टी-सीरीज़ से फिरौती के रूप में बड़ी राशि की मांग करना शुरू कर दिया। 
 
उन्होंने लिखा, नतीजतन, 1 जुलाई 2021 को अंबोली पुलिस स्टेशन में पुलिस के पास जबरन वसूली के प्रयास के खिलाफ टी-सीरीज़ बैनर द्वारा एक शिकायत दर्ज की गई थी। हमारे पास वसूली के लिए किए गए कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग सबूत के तौर पर है और इसे जांच एजेंसी को प्रदान किया जाएगा। 
 
अपने स्टेटमेंट में उन्होंने लिखा, महिला द्वारा दायर की गई वर्तमान शिकायत और कुछ नहीं बल्कि उसके और उसके साथी के खिलाफ जबरन वसूली के आरोप में दर्ज शिकायत का जवाबी हमला है। हम इस संबंध में अपने वकीलों से परामर्श करने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई करेंगे।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ