Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

इस वजह से स्वरा भास्कर ने मांगी सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से माफी

Webdunia
बुधवार, 22 जुलाई 2020 (12:38 IST)
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही बॉलीवुड में नेपोटिज्म की बहस छिड़ी हुई है। कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू के दौरान सुशांत की मौत को एक प्लान्ड मर्डर बता दिया था और इस इंटरव्यू के दौरान ही उन्होंने तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर जैसे सितारों को बी ग्रेड एक्ट्रेस कहते हुए उन्हें चापलूस कह डाला था।

 
जिसका दोनों अभिनेत्रियों ने बेबाकी से जवाब दिया, लेकिन अपनी इस बहस के बीच अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से माफी मांगी है। दरअसल सोशल मीडिया पर अभिनेत्री कंगना रनौट के साथ बहस के बीच तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर ने अपनी प्रतिक्रिया में बहुत बार सुशांत सिंह राजपूत के नाम का जिक्र किया था। जिसको स्वरा भास्कर ने निजी तौर पर गलत माना।
 
स्वरा ने ट्वीट किया, 'मुझे लगता है हमें सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से माफी मांगनी चाहिए जितनी बार उन्होंने एक्टर का नाम हमारी बहस में सुना होगा। ये हमारे बारे में नहीं है। सुशांत की फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। हमें उनकी यादों को सेलिब्रेट करना चाहिए। हमें विनम्र होना चाहिए।'
 
सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर फैंस और कई सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर‍ रिलीज होने वाली है।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments