Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

उन्नाव मामले पर भड़कीं स्वरा भास्कर, बोलीं- और क्या होना बाकी है?

उन्नाव मामले पर भड़कीं स्वरा भास्कर, बोलीं- और क्या होना बाकी है?
, गुरुवार, 18 फ़रवरी 2021 (17:10 IST)
यूपी का उन्नाव जिला एक बार फिर से सुर्खियों में है। यहां असोहा थाना क्षेत्र के बबुरहा गांव में दो नाबालिग लड़कियों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं, तीसरी लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। अब उन्नाव में हुई इस घटना को लेकर लगातार बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के रिएक्शन आ रहे हैं।

 
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने उन्नाव में हुई इस घटना को लेकर एक ट्वीट किया है। स्वरा भास्कर ने ट्वीट करके उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। एक तरफ उन्होंने यूपी सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं दूसरी ट्वीट में यूपी में राष्ट्रपति शासन लगाने की बात भी कह डाली है।
 
स्वरा ने ट्वीट किया, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के बाद भी जब दोषियों को सजा नहीं मिलती है, तब उन्नाव जैसी घटनाएं होती हैं। ऐसा तो तभी होता है जब सरकार जनसेवा को छोड़ मंदिर और गाय पर अपना ध्यान केंद्रित करती है।
 
स्वरा भास्कर ने यूपी के मुख्यमंत्री पर भी सवाल खड़े किए है। उन्होंने लिखा, और क्या होना बाक़ी है???? उत्तर प्रदेश में और क्या होना है कि अजय बिष्ट की सरकार का इस्तीफ़ा मांगा जा सके.. और राष्ट्रपति शासन लागू हो?
 
इस घटना पर और भी कई सेलेब्स रिएक्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सभी प्रदेश सरकार के खिलाफ गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। सभी यही अपील कर रहे हैं कि इस मामले में तेज कार्रवाई हो और सभी दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दी जाए।
 
बता दें, बता दें, बुधवार शाम को 13 और 16 वर्षीय लड़कियों के खेत में शव मिले थे, वहीं, 17 साल की लड़की बेहोशी की हालत में थी। उन्नाव में घटी इस घटना के बाद बबुरहा गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। नौ थानों की पुलिस फोर्स को गांव में तैनात किया गया है। इसके अलावा, 19 दारोगाओं, 17 मुख्य आरक्षी और 30 सिपाहियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

प्रियंका चोपड़ा ने बताया, कब और कैसे हुआ निक जोनास से प्यार