Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सुशांत सिंह के भाई का खुलासा, इसी साल नवंबर में होने वाली थी एक्टर की शादी!

सुशांत सिंह के भाई का खुलासा, इसी साल नवंबर में होने वाली थी एक्टर की शादी!
, सोमवार, 15 जून 2020 (12:49 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही पूरा बॉलीवुड सकते में है। सुशांत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सुशांत पिछले काफी समय से डिप्रेशन में चल रहे थे। सुशांत की मौत की खबर ने उनके घरवालों को बुरी तरह से तोड़कर रख दिया है।

 
वहीं खबरों की माने तो इसी साल नवंबर में सुशांत सिंह राजपूत की शादी होने वाली थी और घर में इसको लेकर तैयारियां भी हो रही थी। इस बात का खुलासा सुशांत के कजन पन्ना सिंह ने किया है। 
खबरों के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत के कजन भाई ने बताया कि उनका परिवार एक्टर की शादी की तैयारियों में लगा हुआ था जो कि इसी साल नवंबर में होने वाली थी। इसके साथ ही उनका परिवार शादी के लिए जल्द ही मुंबई भी आने वाला था। हालांकि सुशांत के भाई ने यह नहीं बताया कि एक्टर की शादी किससे होने वाली थी।
 
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के इन दिनों एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को डेट करने की खबरें थी। दोनों की साथ में तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती थी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

इस फिल्म में काम नहीं कर पाने का सुशांत सिंह राजपूत को हमेशा था मलाल