Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सोनचिड़िया : दर्शकों को एक रोमांचक सवारी पर ले जाने के लिए है तैयार!

Webdunia
सोनचिड़िया का बहुप्रतीक्षित जानदार और देहाती ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। निर्माताओं ने ट्रेलर को 'द रिबेल्स ऑफ सोनचिड़िया' नाम दिया है।


फिल्म का ट्रेलर गांव में एक शादी समारोह के साथ शुरू होता है लेकिन घर को लूटने के मकसद से आए डकैतों के एक गिरोह द्वारा की गई आपाधापी शादी में खलल डाल देती है। प्रत्येक किरदार का परिचय विद्रोहियों की कहानी को दर्शाता है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज करते हुए लिखा, यहाँ har बात ka जवाब राइफल se diya jaata hai! Toh bina सवाल kiye, देखिये #TheRebelsOfSonchiriya. 
 
सोनचिड़िया में 1970 के दशक में स्थापित कहानी देखने मिलेगी जिसमें एक छोटा शहर डकैतों द्वारा शासित और प्रभुत्व नजर आएगा। इतना ही नहीं, यहाँ सत्ता हासिल करने के लिए कई गिरोह संघर्ष की लड़ाई लड़ते हुए नज़र आएंगे। वही, फिल्म की थीम को मद्देनजर रखते हुए स्टारकास्ट इंटेंस अवतार में दिखाई देगी जिसकी झलक हाल ही में रिलीज हुई ट्रेलर में भी देखने को मिली।
 
फिल्म में मुख्य भूमिका में सुशांत सिंह राजपूत, भूमि पेडनेकर, मनोज वाजपेयी, रणवीर शोरे और आशुतोष राणा अभिनीत, सोनचिड़ियामें डाकू के युग पर आधारित में एक देहाती और कट्टर कहानी प्रस्तुत की जाएगी। अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित सोनचिड़िया में धमाकेदार एक्शन की भरमार होगी। फ़िल्म में मध्य भारत में डकैतों के शानदार गौरव की झलक देखने मिलेगी।
 
मध्यप्रदेश के घाटियों में फिल्माई गई सोनचिड़िया में शानदार कलाकरों की टोली के साथ एक दिलचस्प कहानी दर्शकों के सामने पेश की जाएगी। निर्माता रोनी स्क्रूवाला जिन्होंने न केवल ब्लॉकबस्टर हिट दी हैं बल्कि पुरस्कार विजेता फिल्मों के सरताज अब 'सोनचिड़िया' पेश करने के लिए तैयार हैं। सोनचिड़िया 1 मार्च 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments