Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

387 करोड़ की ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले निर्देशक की फिल्म में सुशांत और श्रद्धा

Webdunia
दंगल फिल्म का निर्देशन नितेश तिवेारी ने किया था जिसने भारत से 387 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। किसी भी हिंदी फिल्म का यह सर्वाधिक कलेक्शन है। नितेश अपनी अगली फिल्म भी आमिर के साथ बनाना चाहते हैं, लेकिन आमिर बेहद व्यस्त हैं इसलिए नितेश बिना आमिर के ही अपनी अगली फिल्म शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ के साथ मिलकर साजिद नाडियाडवाला करेंगे। 
 
इस फिल्म के लिए नितेश ने सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर को चुना है। इतने बड़े निर्देशक के फिल्म करना दोनों के लिए बहुत बड़ा अवसर है। सुशांत ने फिल्म साइन कर ली है, लेकिन श्रद्धा ने अभी फिल्म साइन की है। जल्दी ही वे साइन करेंगी और इसके बाद ही उनके नाम की घोषणा की जाएगी। 

ALSO READ: परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण- फिल्म समीक्षा
 
यह फिल्म एक स्टूडेंट ड्रामा है और कॉलेज की पृष्ठभूमि पर इसे बनाया जाएगा। यह एक इंजीनियरिंग के विद्यार्थी की जिंदगी के इर्दगिर्द घूमेगी और उसकी जिंदगी में आई सफलता-असफलता के बारे में बताएगी। सुशांत इंजीनियरिंग के विद्यार्थी रह चुके हैं इसलिए उन्हें यह रोल निभाने में ज्यादा मुश्किल नहीं आएगी। अभिनेता बनने के सपने को साकार करने के लिए सुशांत ने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई अधूरी छोड़ दी थी। 
 
श्रद्धा कपूर यदि फिल्म साइन कर लेती हैं तो यह उनकी दूसरी बड़ी फिल्म होगी। वे दक्षिण भारत के सुपरस्टार पभास के साथ 'साहो' जैसी भव्य बजट की फिल्म कर रही हैं जिसे चार भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। साथ ही वे साइन नेहवाल बायोपिक भी करने वाली हैं। दूसरी ओर सुशांत 'केदारनाथ' में व्यस्त हैं जिसके इस वर्ष के अंत में प्रदर्शित होने की संभावना है। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments