Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'सुसाइड और मर्डर' का पहला पोस्टर रिलीज, सुशांत सिंह राजपूत की लाइफ से इंस्पायर्ड है फिल्म

Webdunia
सोमवार, 20 जुलाई 2020 (10:29 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके असामयिक निधन से हर किसी को बड़ा झटका लगा है। बीते दिनों खबर आई थी कि कई लोग सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी पर फिल्म बनाना चाह रहे हैं।


वहीं अब सुशांत के जीवन से इंस्पायर्ड फिल्म 'सुसाइड और मर्डर: अ स्टार वाज लॉस्ट' का पोस्टर रिलीज हो गया है। इस फिल्म को निर्देशक शामिक मौलिक बनाने वाले हैं। इस फिल्म के जरिए दिखाया जाएगा कि फिल्मी बैकग्राउंड ना होने की वजह से अभिनेता को फिल्म इंडस्ट्री में कैसे ट्रीट किया जाता है। 
 
सुशांत सिंह राजपूत की हमशक्ल के रुप में लोकप्रियता हासिल करने वाले कलाकार सचिन तिवारी इस फिल्म में लीड रोल निभाने वाले हैं। सचिन तिवारी टिक-टॉक स्टार है और सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता देखते ही बनती है। विजय शेखर गुप्ता के प्रोडक्शन में बनने जा रही इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरु होने वाली है।
 
विजय शेखर गुप्ता के प्रोडक्शन हाउस के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फिल्म के पहले लुक को रिलीज किया गया है। फिल्म के पहले लुक को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा गया है कि, 'छोटे शहर का लड़का फिल्म इंडस्ट्री का चमकता सितारा बन जाता है। ये उसका सफर है। सचिन तिवारी एक आउटसाइडर के तौर पर।'
 
एक इंटरव्यू के दौरान विजय शेखर गुप्ता ने बताया, 'फिल्म की लगभग 50 फीसदी स्क्रिप्ट पर काम हो चुका है और मिड अगस्त तक यह फाइनल हो जाएगी। 16 सितंबर से हम 50 दिन तक इसकी शूटिंग मुंबई और पंजाब में करेंगे। यह फिल्म बॉलीवुड में फैले नेपोटिजम और बॉलिवुड माफियाओं के मिथ को तोड़ने के लिए बनाई जा रही है।'
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments