Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

रिलीज के कुछ घंटे बाद ही ऑनलाइन लीक हुई सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा'

Webdunia
शनिवार, 25 जुलाई 2020 (12:46 IST)
बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म में सुशांत के अपोजिट संजना संघी ने काम किया है। दिल बेचारा को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस सुशांत की फिल्म देखकर काफी इमोशनल हो गए हैं।

 
इस फिल्म ने रिलीज के कुछ घंटो बाद ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। लेकिन यह फिल्म पाइरेसी का शिकार भी हो गई। रिलीज के कुछ घंटो बाद ही इसे लीक कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत की फिल्म दिल बेचारा तमिलरॉकर्स नाम की वेबसाइट पर लीक कर दी गई है। 
 
बताया जा रहा है कि वेबसाइट पर यह फिल्म एचडी प्रिंट में उपलब्ध है। हालांकि, इससे फिल्म के बिजनेस पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है क्योंकि डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फिल्म को मुफ्त में दिखाया जा रहा है। इसके लिए दर्शकों को सब्सक्रिप्शन लेने की कोई जरूरत नहीं है। 
 
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा' को दर्शकों और क्रिटिक्स का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म रिलीज के बाद इसकी IMDB रेटिंग रात 11 बजे के बाद तक 10/10 दिखाई देती रही, जो कि रेकॉर्ड है। फिल्म की स्ट्रीमिंग शुरू होने के 2 घंटे के अंदर हॉटस्टार क्रैश होने की खबरें आने लगीं। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments