Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

स्मोकिंग छोड़ना और कृति सेनन के साथ वक्त बिताना चाहते थे सुशांत सिंह राजपूत!

Webdunia
शुक्रवार, 18 सितम्बर 2020 (11:59 IST)
सुशांत सिंह राजपूत की मौत की वजह अभी सामने नहीं आ पायी है। हालांकि इस पूरे केस में ड्रग्स का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। वहीं इस केस में कई चौंकाने वाले खुलासे भी हो रहे हैं।

 
इस बीच सुशांत सिंह राजपूत के हाथ से लिखा हुआ नोट इंटरनेट पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस नोट में सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी स्मोकिंग की आदत के बारे में बात की है। साल 2018 तक केदारनाथ फिल्म के पहले सुशांत अपनी लाइफ में कई पॅाजिटिव प्लानिंग कर रहे थे। 
 
खबरों के अनुसार इस नोट में काम से लेकर परिवार के साथ वक्त बिताने और स्मोकिंग नहीं करने का भी जिक्र किया गया है। दावा किया जा रहा है कि सुशांत के फार्महाउस से एक नोट बराबद हुआ है। जो कि अप्रैल 2018 का है। जहां पर सुशांत ने अपने आने वाले दिनों की प्लानिंग को लेकर नोट लिखा था। जिसमें कृति का भी नाम शामिल है।
 
खबरों के अनुसार सुशांत ने इसमें अपने दिनचर्या के बारे में लिखा है। जहां पर सुबह ढाई बजे उठना। सुपर मैन चाय पीना। नहाकर टेनिस खेलना शामिल है। इस नोट में आगे लिखा है कि आर्चरी सीखना चाहते हैं। इसके साथ नो स्मोकिंग यानी कि स्मोकिंग बंद करने की या नहीं करने की भी बात की गई है।
 
उन्होंने केदारनाथ की स्क्रिप्ट पढ़ना चाहते हैं कि भी बात लिखी है। कृति संग टाइम स्पेंड करने की भी बात की गई है। सुशांत के इस नोट से जाहिर हो रहा है कि वह अपने परिवार के करीब रहे हैं। सुशांत ने इस नोट में लिखा है कि सुशांत ने खुशी, सपने और फिजिक्स के बारे में लिखा हुआ है। साथ ही अपनी बहन और जीजा यानी कि प्रियंका और महेश के बारे में भी लिखा है। 
 
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त थे। एक समय ऐसा भी था जब इन दोनों की डेटिंग की खबरें भी सुनने में आई थीं। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments