Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'चेहरे' में रिया चक्रवर्ती को देख भड़के सुशांत के फैंस, फिल्म का कर रहे विरोध

Webdunia
शनिवार, 28 अगस्त 2021 (14:09 IST)
अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की फिल्म 'चेहरे' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रूमी जाफरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को मिलाजुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में धृतिमान चटर्जी, अन्नू कपूर, रिया चक्रवर्ती, रघुवीर यादव, क्रिस्टर डिसूजा, सिद्धांत कपूर भी अहम‍ किरदार में है।

 
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही विवादों में घिरी रिया चक्रवर्ती इस फिल्म छोटी सी भूमिका में नजर आई हैं। सुशांत केस और ड्रग कंट्रोवर्सी की वजह से निर्माताओं ने रिया चक्रवर्ती को फिल्म के प्रमोशन से दूर ही रखा था। ट्रेलर में भी उनकी एक छोटी सी झलक दिखी थी।
 
सोशल मीडिया पर भी रिया ने निजी तौर पर फिल्म के प्रमोशन से दूरी बना रखी थी, ताकि सुशांत के फैंस फिल्म का निगेटिव कैम्पेन ना करें। लेकिन अब रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर 'चेहरे' को जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा रहा है। 
 
सुशांत के फैंस दर्शकों से चेहरे को ना देखने की अपील कर रहे हैं। उनका कहना है कि रिया का यह कमबैक बेअसर जाना चाहिए, ताकि कोई भी फिल्ममेकर उन्हें अपनी फिल्म में साइन ना करे। 
 
बता दें कि रिया चक्रवर्ती अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर रही थीं। सुशांत 2020 में मुंबई स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। एक्टर की मौत के बाद से ही रिया सुर्खियों में आ गई थीं।
 
सुशांत के परिवारवालों ने रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगाए थे और उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी। वहीं सुशांत केस में सामने आए ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती को जेल भी जाना पड़ा था। वह इन दिनों जमानत पर बाहर है। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

Bigg Boss 18 : सलमान खान ने लगाई करण वीर मेहरा की क्लास, बताया घर की ननद वीर

48 साल की उम्र में भी बेहद खूबसूरत हैं पूजा बत्रा, देखिए तस्वीरें

कभी लता मंगेशकर से होने लगी थी अनुराधा पौडवाल की तुलना, किशोर कुमार के साथ किए 300 शो

रवीना टंडन नहीं करना चाहती थीं फिल्मों में काम, बनना चाहती थीं आईपीएस ऑफिसर

साई पल्लवी ने भारतीय सेना को लेकर कह दी ऐसी बात, सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाई क्लास

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments