Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

क्लाइमैक्स से नाखुश करण जौहर ने रोकी अपनी फिल्म

Webdunia
करण जौहर रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। वे लगातार कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। कभी नए कलाकारों को लेकर तो कभी पुराने एक्टर्स के साथ, करण अपनी फिल्में बना रहे हैं, लगता है वे इन्हें संभाल नहीं पा रहे हैं। 
 
करण जौहर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ मिलकर फिल्म 'ड्राइव' बना रहे थे, जिसमें उनके साथ जैकलीन फर्नांडीज़ भी हैं। खबर है कि फिल्म मुसीबत में हैं। हालांकि फिल्म लगभग पूरी हो चुकी है लेकिन अब रिलीज़ में परेशानी दिख रही है। 
 
खबरों की मानें तो करण फिल्म के क्लाइमैक्स से बिलकुल खुश नहीं हैं। करण ने दोबारा फिल्म का क्लाइमैक्स शूट करने की बार रखी है। यहां तक की दोबारा शूट होने के लिए भेज दी है। 
 
फिल्म के निर्देशक तरुण मनसुखनी ने ड्राइव के कुछ शॉट्स दोबारा शूट किए, इसके बावजूद करण नाखुश हैं। ऐसे में अब क्लाइमैक्स को दोबारा फिल्माया जाना होगा। ऐसे में समय और पैसा दोनों ही ज़्यादा लगेगा। इसलिए फिल्म की रिलीज़ अब तक तय नहीं हो पा रही है। 
 
करण जौहर अपनी किसी भी फिल्म में कुछ नुस्ख नहीं छोड़ना चाहते और उनकी यही बात उन्हें परफेक्ट फिल्म मेकर बनाती है। लेकिन लगता है यहां दिक्कत करण जौहर और तरुण मनसुखनी के बीच है। इसके पहले भी दोनों के फिल्म 'दोस्ताना 2' के लिए क्रिएटिव मतभेद सामने आ चुके हैं। यह प्रोजेक्ट 2009 में अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और कैटरीना कैफ के साथ शुरू होना था। लेकिन अब रूक गया और लगता है कि 'ड्राइव' में भी ऐसी समस्या बनी रहेगी। 
 
वहीं सुशांत की किस्मत भी खराब है। उनके पास फिल्में बहुत हैं लेकिन सभी अटकी हुई हैं। पहले शेखर कपूर की 'चंदा मामा दूर के', फिर अभिषेक कपूर की 'केदारनाथ' और अब करण जौहर की 'ड्राइव'। उम्मीद है फिल्म की रिलीज़ जल्द ही सामने आए। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

कैंसर के ट्रीटमेंट जंग के बीच वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं हिना खान, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments