Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

किस एक्टर को सुशांत सिंह राजपूत ने रात 12 बजे लगाया था फोन?

किस एक्टर को सुशांत सिंह राजपूत ने रात 12 बजे लगाया था फोन?
, रविवार, 14 जून 2020 (17:31 IST)
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर सुन सभी दंग रह गए। किसी को यकीन ही नहीं हुआ कि यह युवा अभिनेता इस तरह का कदम उठा सकता है। अब मामला पुलिस के पास है और पुलिस तहकीकात कर रही है कि क्या सुशांत ने आत्महत्या की? यदि की तो क्यों की? 
 
बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह ने रात 12 बजे किसी एक्टर को फोन लगाया था जो उस एक्टर ने नहीं उठाया। उससे वे थोड़े अपसेट हो गए। 
 
इसके बाद सुबह दस बजे वे उठे। रूम से बाहर निकले और ज्यूस का गिलास लेकर रूम में चले गए। दो-ढाई घंटे तक वे बाहर नहीं निकले तो उनके कुक ने दरवाजा खटखटाया लेकिन रूम के अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा भी बंद था। 
 
दूसरे कुक ने भी बाहर से सुशांत सिंह को आवाज लगाई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके बाद सुशांत को दोनों ने मोबाइल पर फोन लगाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। 
 
इसके बाद डुप्लिकेट चाबी बनाने वाले को बुलाया गया और सुशांत सिंह राजपूत के कमरे का दरवाजा खोला। देखा तो पाया कि हरे रंग के कपड़े को फांसी का फंदा बना कर सुशांत ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई। 
 
सुशांत ने किस एक्टर को फोन लगाया था यह बात सामने नहीं आई। यदि वह एक्टर फोन उठा लेता तो संभव है कि सुशांत उससे कुछ बात कर मन हल्का कर लेते और आत्महत्या जैसा घातक कदम नहीं उठाते। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर सुन सदमे में एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे