Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रहीं सुरभि चंदना, फैंस के साथ शेयर की हॉट बिकिनी तस्वीरें

मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रहीं सुरभि चंदना, फैंस के साथ शेयर की हॉट बिकिनी तस्वीरें
, गुरुवार, 5 अगस्त 2021 (15:30 IST)
मालदीव सेलेब्स का फेवरेट वेकेशन डेस्टिनेशन रहा है। कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद कई सेलेब्स मालदीव वेकेशन एंजॉय करने पहुंच चुके हैं। नागिन फेम एक्ट्रेस सुरभि चंदना भी इन दिनों मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं।

 
सुरभि चंदना मालदीव से अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। हाल ही में सुरभि ने अपनी कुछ हॉट बिकिनी तस्वीरें शेयर की है। 
 
तस्वीरों में सुरभि मल्टीकलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं। सुरभि चंदना के खुले बाल उनके लुक को और हॉट बना रहे हैं। 
 
सुरभि चंदना पूल में ही बैठकर नाश्ते का लुत्फ़ उठाते दिख रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सुरभि ने कैप्शन में लिखा, 'आज सुबह चेकआउट करने से पहले मैंने समंदर में कुछ गोते लगाने का फैसला किया।'
 
सुरभि चंदना के फैंस उनकी तस्वीरों पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। फैंस को सुरभि का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
 
बता दें कि सुरभि चंदना ने साल 2009 में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस शो में वह एक छोटे से रोल में नजर आई थीं। सुरभि को इश्कबाज सीरीयल से काफी लोकप्रियता मिलीस सुरभि नागिन 5 में भी नज़र आ चुकी हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

'बेल बॉटम' के ट्रेलर को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के लिए जैकी भगनानी ने जताया आभार