Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सुपर डांसर चैप्टर 4 : शिल्पा शेट्टी की जगह नजर आएंगे रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा

सुपर डांसर चैप्टर 4 : शिल्पा शेट्टी की जगह नजर आएंगे रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा
, शुक्रवार, 30 जुलाई 2021 (11:27 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों मुश्किल वक्त का सामना कर रही हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस के पति राज कुंद्रा को अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही शिल्पा शेट्टी ने अपने सभी शूटिंग शेड्यूल कैंसिल कर दिए हैं। 
 
शिल्पा शेट्टी इन दिनों रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' को जज करती नजर आ रही थी। लेकिन वह बीते कई दिनों से शो से नरादद हैं। इस वजह से हर हफ्ते शो में नए-नए मेहमान शिल्पा शेट्टी की कुर्सी को संभाले हुए हैं। वही इस हफ्ते शो में शिल्पा शेट्टी की जगह रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा बतौर मेहमान दिखेंगे।
 
बता दें कि राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही शिल्पा शेट्टी ने पब्लिक अपीरियंस बंद कर दी है। शिल्पा ने अपनी कमबैक फिल्म 'हंगामा 2' का प्रमोशन भी नहीं किया था। वही मुंबई क्राइम ब्रांच राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी से साथ में पूछताछ भी कर चुकी है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मलाइका अरोरा का सुपर मॉडल लुक, वायरल हो रहा वीडियो