Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

इस भयानक बीमारी से डरीं सनी लियोनी, फैंस को नहीं दे रहीं सेल्फी

Webdunia
गुरुवार, 30 जनवरी 2020 (06:36 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी आए दिन किसी ना किसी कारण से सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह इन दिनों एक्टिंग छोड़ प्रोड्यूसर बन गई हैं। हाल ही में सनी लियोनी अपने पति डेनियल वेबर के साथ शूटिंग के सिलसिले में देश से बाहर रवाना हुईं।

 
सनी लियोनी अपने फैंस को कभी निराश नहीं करती और उनके साथ सेल्फी लेने से कभी मना नहीं करती हैं। लेकिन एक भयानक बीमारी के चलेत सनी ने सेल्फी लेन से मना कर दिया है। इस बीमारी का नाम कोरोना वायरस है। हाल ही में सनी लियोनी को जब एयरपोर्ट से बाहर निकलते देखा गया तो वह भी इस बीमारी से सावधानी बरतती दिखीं। 
 
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा हैं, जिसमें सनी लियोनी के हाथ में काले रंग का मास्क देखा गया। सनी ने वहां लोगों को भी कहा कि वह भी ऐसा मास्क अपने साथ रखें। तभी तेजी से कुछ फैंस सनी की तरफ दौड़ते हुए आए जिन्हें सनी के पति डेनियल वेबर ने हाथ दिखा कर रोका। लेकिन एक फैन सनी तक पहुंचने में कामयाब हो गई। 
 
इसके बाद जब फैन सनी लियोनी के साथ तस्वीर लेने के लिए करीब आई तो उन्होंने अपना मुंह मास्क से ढक लिया। सनी लियोनी ने पति डेनियल के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वह चेहरे पर मास्‍क लगाए नजर आ रहे हैं।
 
इस तस्वीर के साथ उन्‍होंने कैप्शन में लिखा, 'सुरक्षित रहना ही नया प्रचलन है। आप के आसपास क्‍या हो रहा है उससे बेखबर न रहें या ये न सोचें कि कोरोना वायरस आपको प्रभावित नहीं कर सकता। समझदार बनें और सुरक्षित रहें।'

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments