Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Sunny Leone प्यार में धोखा खा चुकी हैं, शादी के 2 महीने पहले मंगेतर ने तोड़ लिया था रिश्ता

सनी और डेनियल ने 9 अप्रैल 2011 को शादी रचाई थी

WD Entertainment Desk
मंगलवार, 9 अप्रैल 2024 (14:12 IST)
Sunny Leone : बॉलीवुड एक्टठ्रेस सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर हमेशा से ही चर्चा में रहे हैं। दोनों अक्सर फैंस को कपल गोल्स देते नजर आते हैं। सनी और डेनियल ने 9 अप्रैल 2011 को शादी रचाई थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं डेनियल से पहले सनी लियोनी की सगाई किसी और से हुई थी। 
 
इस बात का खुलासा खुद सनी लियोनी ने किया है। सनी इन दिनों रियलिटी शो MTV Splitsvilla X5: ExSqueeze Me Please को होस्ट करती नजर आ रही हैं। शो के हाल ही के एपिसोड में सनी लियोनी ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात की और बताया कि डेनियल से पहले वह किसी और से प्यार करती थीं, लेकिन शादी से दो महीने पहले उसने उन्हें धोखा दे दिया। 
 
शो में सनी लियोनी एक कंटेस्टेंट को को सांत्वाना देते हुए अपने दिल टूटने का किस्सा बताया। सनी ने कहा, अपने पति डेनियल से मिलने से पहले मेरी भी एक बार सगाई हो चुकी थी। मुझे लग रहा था कि कुछ तो गलत है और वाकई गलत था। वो मुझे धोखा दे रहा था। 
 
सनी ने कहा, मैंने बस उससे पूछा कि क्या वो अब मुझसे प्यार करता है, और उसने कहा, 'नहीं, मैं अब तुमसे प्यार नहीं करता'। ये हमारी शादी से दो महीने पहले की बात है। हवाई में डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए सभी तैयारी पूरी हो गई थी। ड्रेस भी फाइनल हो गई थी। ये मेरी जिंदगी का सबसे बुरा अहसास था। 
 
पति डेनियल को लेकर सनी लियोनी ने कहा, ऊपरवाला कुछ मैजिकल चीजें करता है और किसी फरिश्ते को भेजता है। मेरे पति, जो मेरी मां के निधन के समय मेरे साथ मौजूद थे। मेरे पिता का निधन हुआ तब भी वो मेरे साथ थे और तब से लेकर आज तक वो मेरे साथ है। ऊपरवाले के पास तुम्हारे लिए बेहतरीन प्लान होता है। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सिंघम अगेन पर साउथ सुपरस्टार सूर्या बोले- इस दिवाली रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स को लेकर एक्साइटेड

शूजित सरकार ने की अभिषेक बच्चन स्टारर आई वांट टू टॉक की घोषणा, फिल्म का टीजर रिलीज

नितेश तिवारी की रामायण में रावण बनेंगे यश, बताया क्यों हुए यह रोल निभाने के लिए तैयार

इस तरह अपने फिगर को मेंटेन रखती हैं मलाइका अरोरा

जानिए क्यों पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास पर है 2100 करोड़ रुपए निवेश

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ