Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

घर में वर्कआउट करते हुए उदास हुईं सनी लियोनी, बोलीं- बोरिंग जिम में हूं

Webdunia
शुक्रवार, 24 जुलाई 2020 (11:46 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी इन दिनो लॉस एंजेलिस में अपने परिवार के साथ है। वहां पर जिम बंद किए जाने के कारण सनी को घर पर ही वर्कआउट करना पड़ रहा है। सनी लियोन अपने होम जिम में वर्कआउट करने को लेकर बिल्कुल उत्साहित नहीं हैं। उन्होंने इसे उबाऊ बताया है।
 
सनी लियोनी ने इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो शेयर किया है। सनी ने वीडियो को कैप्शन दिया, 'सभी जिम फिर से बंद हो गए हैं। इस वजह से मैं वापस अपने घर के बोरिंग जिम में हूं। जब हमें लगा कि सब कुछ वापस से नॉर्मल हो रहा है लेकिन नहीं... जैसा कि आप जानते हैं कि मैं कितनी एक्साइटेड थी.. लेकिन कोविड होने से तो बेहतर घर में रहना ही है।'
 
सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में डांस को लेकर एक पोस्ट साझा की थी। सनी के बूमरैंग वीडियो में उन्हें डांसर्स के एक समूह के साथ देखा जा सकता था। कोविड-19 दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए सनी को छोड़कर बाकी सभी डांसर्स ने मास्क पहने हुए थे।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी अपनी अपकमिंग फिल्म वीरमादेवी और कोका कोला में दिखाई देंगी।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments