Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

थाइलैंड के बौद्ध मंदिर पहुंचीं सनी लियोनी, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

थाइलैंड के बौद्ध मंदिर पहुंचीं सनी लियोनी, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
, शनिवार, 11 जनवरी 2020 (17:54 IST)
Photo : Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस भले ही इन दिनों फिल्‍मों में कम नजर आ रही हों लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्‍टिव हैं। वे यहां अक्‍सर फैंस के साथ तस्‍वीरें और विडियोज शेयर करती रहती हैं। अब उन्‍होंने कुछ नई तस्‍वीरें शेयर की हैं।
 
webdunia
Photo : Instagram
सनी लियोनी इन दिनों अपने पति डेनियल वेबर संग वेकेशन पर थाइलैंड गई हुई हैं। वहां से वो लगातार अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रही हैं।

webdunia
Photo : Instagram
सनी लियोनी ने इंस्‍टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि उन्‍हें छोटे या बड़े मंदिरों के कारण थाइलैंड काफी पसंद है। सनी ने आगे लिखा कि पति डेनियल वेबर के साथ। आने वाले नए साल के लिए प्रार्थना।
webdunia
Photo : Instagram
ब्‍लू ड्रेस में सनी लियोनी काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। सनी ने मंदिर के बाहर खड़े होकर अपनी तस्वीरें भी खिचवाई है।
webdunia
Photo : Instagram
हाल ही में सनी तब चर्चा में आईं जब जेएनयू हिंसा पर उनका बयान आया। उन्‍होंने कहा कि वह हिंसा में यकीन नहीं रखती हैं।

 
webdunia
फिल्‍मों की बात करें तो सनी लियोनी जल्द ही 'वीरमादेवी' में नजर आएंगी। सनी की यह फिल्म तमिल के अलावा हिंदी, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Bigg Boss 13 : फूट-फूटकर रोईं शहनाज गिल, सलमान खान ने लगाई जमकर क्लास