Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सनी लियोनी के परिवार में आया नया मेहमान, एक्ट्रेस बोलीं- जीवन बदलने वाला अनुभव...

Webdunia
शनिवार, 21 अगस्त 2021 (13:40 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वहीं अब सनी लियोनी के परिवार में एक नए मेहमान का आगमन हुआ है। दरअसल, उनके भाई सुदीप वोहरा और भाभी करिश्मा नायडू के घर नन्ही परी का जन्म हुआ है। 

 
सनी लियोनी ने अपने भाई-भाभी और भतीजी के साथ तस्वीरें शेयर कर बुआ बनने की खबर फैंस के साथ शेयर की है। इन तस्वीरों के साथ सनी ने बेबी का नाम भी बताया है। 
 
पहली तस्वीर में अपने भाई-भाभी और नन्ही भतीजी संग नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में उनके भाई-भाभी और भतीजी हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में सनी नन्ही परी को गोद में उठाए नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सनी लियोनी ने कैप्शन में लिखा, मैं गर्व से कह सकती हूं कि बेबी लीया कौर का जन्म एक जीवन बदलने वाला अनुभव है। 
 
उन्होंने लिखा, जीवन कब शुरू होता है यह केवल भगवान ही तय करता है और मैंने अपने भाई संदीप वोहरा और मेरी भाभी करिश्मा नायडू की वजह से इसे अपनी आंखों के सामने देखा। मुझे उन पर बहुत गर्व है और उन्होंने जो कुछ हासिल किया है और मुझे पता है कि वे सबसे बेहतरीन पैरेंट्स बनने जा रहे हैं।
 
बता दें कि सनी लियोनी के भाई सुदीप पेशे से शेफ हैं। सुदीप वोहरा ने फैशन स्टाइलिश करिश्मा नायडू से दिसंबर 2016 में शादी की थी।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

जब प्रेग्नेंसी के दौरान सोनी राजदान ने पी ली थी ढेर सारी सिगरेट

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments