Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'गदर 2' की जबरदस्त कमाई के बाद भी सनी देओल नहीं चुका पाए लोन, अब नीलाम होगा बंगला

WD Entertainment Desk
रविवार, 20 अगस्त 2023 (13:20 IST)
Sunny Deol’s Bungalow to be Auctioned: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'गदर 2' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में सनी ने एक बार फिर तारा सिंह बनकर बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है। 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर हर दिन कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म ने करीब 336 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।
 
'गदर 2' के तूफान के बीच सनी देओल के बंगले की नीलामी की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मुंबई स्थित सनी का 55 करोड़ रुपए का बंगला नीलाम होने जा रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने सनी देओल के बंगले की नीलामी का विज्ञापन निकाला है। बंगले को 25 सितंबर 2023 को नीलाम करने की बात कही गई है।
 
गांधी ग्राम रोड़ नॉर्थ मुंबई स्थित इस घर को सनी विला के नाम से जाना जाता है। खबरों के अनुसार सनी देओल ने मुंबई के इस आलीशान बंगले को खरीदने के लिए एक बड़े अमाउंट का लोन लिया था और उन्हें 55.99 करोड़ बैंक ऑफ बड़ौदा को ब्याज के साथ देना था।
 
सनी देओल ने अभी तक इस लोन को नहीं चुकाया है। इस कर्ज की रिकवरी के लिए अब बैंक ने सनी देओल की प्रॉपर्टी को नीलाम करने के लिए विज्ञापन निकाला है। विज्ञापन में कर्जदार/गारंटर के रूप में अजय सिंह देओल उर्फ सनी देओल का नाम दिया गया है। बंगले की नीलामी के लिए बेसिक प्राइस 51.43 करोड़ रुपए रखा गया है।
 
सनी देओल यह बंगला काफी आलीशान है, जिसमें पार्किंग से लेकर स्विमिंग पूल, मूवी थिएटर, हेलीपैड एरिया, गार्डन और आराम करने वाली सभी सुविधाएं हैं। यह बंगला चारों ओर से प्राकृतिक सुंदरता से घिरा हुआ है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments