Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

करण देओल के लिए सनी देओल की स्पेशल प्लानिंग, जल्दी शुरू होगी फिल्म!

Webdunia
गुरुवार, 20 फ़रवरी 2020 (11:46 IST)
सनी देओल के बेटे करण देओल की बॉलीवुड में लांचिंग बहुत खराब रही। पिछले साल रिलीज हुई उनकी पहली फिल्म 'पल पल दिल के पास' बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। 
 
न फिल्म पसंद की गई और न करण। किसी भी नए कलाकार की पहली फिल्म यदि असफल हो जाए तो उसका आगे का सफर बहुत मुश्किल हो जाता है। 


 
करण की पहली फिल्म बुरी पिटी। खुद सनी देओल निर्देशक थे, लेकिन उन्होंने भी अपना काम ठीक से नहीं किया। कहने वाले कहने लगे कि यदि सनी निर्देशक बनने की जिद छोड़ किसी दूसरे से फिल्म का निर्देशन कराते तो हो सकता था कि करण की शुरुआत बिगड़ती नहीं। 
 
बहरहाल, सनी और करण ने हिम्मत नहीं हारी है। एक बार फिर वे गिर कर उठ खड़े होने के लिए तैयार हैं। सूत्रों का कहना है कि सनी फिर से करण के लिए फिल्म बनाने वाले हैं। इसके लिए एक बेहतरीन स्टोरी की खोज की जा रही है जो दर्शकों के दिल को छू सके। 


 
साथ ही इस बार निर्देशन की बागडोर कोई और संभालेगा। सनी इस फिल्म में ज्यादा क्रिएटिव दखल नहीं देंगे। वे सिर्फ यही देखेंगे कि करण को लेकर बनने वाली फिल्म में किसी तरह की कमी न हो। 
 
करण भी असफलता को भूलाना चाहते हैं। वे उस खानदान से हैं जिसने धर्मेन्द्र, सनी और बॉबी जैसे सितारे दिए हैं। उम्मीद की जानी चाहिए कि इस बार दर्शकों की कसौटी पर करण खरे उतरेंगे। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments