Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'गदर 2' के सेट से सनी देओल ने शेयर की 'तारा सिंह' की झलक

WD Entertainment Desk
शनिवार, 15 अप्रैल 2023 (11:48 IST)
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म 'गदर 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। साल 2001 में रिलीज इस फिल्म के पहले पार्ट 'गदर : एक प्रेम कथा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इसके बाद से ही फैंस इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे। 'गदर 2' में भी सनी देओल तारा सिंह और अमीषा पटेल सकीना के रोल में नजर आने वाली हैं।

 
'गदर 2' के सेट से सनी देओल और अमीषा पटेल के कई फोटो और वीडियो सामने आ चुके हैं। वहीं अब सनी देओल ने तारा सिंह के लुक में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीरों में सनी येलो शर्ट और ग्रे कलर की पगड़ी पहने हुए नजर आ रहे हैं। 
 
तस्वीर में सनी देओल खुद को शीशे में देखकर मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए सनी ने लिखा- 'रिफ्लेक्शन्स'।
 
बता दें कि फिल्म 'गदर 2' का निर्देशन अनिल शर्मा कर रहे हैं। इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ उत्कर्ष शर्मा और लव सिन्हा नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी तारा सिंह और उनकी पत्नी सकीना के इर्द-गिर्द घूमेगी। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज हो रही है।
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments